{"_id":"5f3596dd8ebc3e3d044037dc","slug":"bhu-city-news-vns54138559","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी लिस्ट में नाम नहीं, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल की ओपीडी 10 अगस्त से खुलने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण वाले मरीज देखे जा रहे हैं। लेकिन हालत है कि कुछ ऐसे मरीज जिन्होंने एक दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराया वह भी डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस तरह की समस्या को लेकर कई मरीज अस्पताल में भटकते रहे। जिनके पास ऑनलाइन पंजीकरण का बुकिंग का प्रमाण भी था लेकिन डॉक्टर को नहीं दिखा सके।
सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में 10 अगस्त से चल रही ओपीडी में नई व्यवस्था के तहत कुल एक विभाग में 50 मरीज देखे जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण से 25 मरीज जबकि टेलीमेडिसिन के माध्यम से 25 मरीजों को देखा जा रहा है। व्यवस्था के मुताबिक संबंधित मरीज को ओपीडी में दिखाने के लिए 1 दिन पहले सर सुंदरलाल अस्पताल के ऐप पर संबंधित विभाग में के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा कर ही अस्पताल आना होगा। बृहस्पतिवार को बलिया वाराणसी समेत कई जगहों से मरीज अस्पताल पहुंचे। ऑनलाइन बुकिंग में उन्हें समय मिला था। ओपीडी में पहुंचे तो उनका नाम ऑनलाइन बुकिंग की लिस्ट में नहीं है,कहकर लौटा दिया गया।
ईएनटी डिपार्टमेंट में डाक्टर को दिखाने के लिए बलिया निवासी सरिता ओपीडी में पहुंची। बताया कि यहां ऑनलाइन बुकिंग का प्रमाण भी दिखाया गया लेकिन लिस्ट में नाम न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इनके साथ आये अजय सिंह का कहना था कि नियमानुसार ऑनलाइन बुकिंग भी की गई। लोहता निवासी एक अन्य मरीज के पर्चे पर दो से तीन का समय पड़ा था, लेकिन उनका नाम भी लिस्ट में नही था। अब इसको लेकर मरीज परेशान रहे कि कैसे दिखाया जाए।