{"_id":"5f2c5ba68ebc3e3ce151de0f","slug":"bhu-city-news-vns540094944","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अगस्त से खुलेगी ओपीडी, 50-50 मरीज ही विभागवार देख सकेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अगस्त से खुलेगी ओपीडी, 50-50 मरीज ही विभागवार देख सकेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना काल में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी बंद चल रही है। इसके न खुलने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता था। अब करीब पांच महीने बाद 10 अगस्त से ओपीडी शुरू करने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन अभी पूरी राहत नहीं मिल पाएगी। विभागवार 50 मरीज देखे जाने के फैसले के बाद सीमित मरीज ही इलाज करा सकेंगे। ऐसे में मरीजों को ऑनलाइन परामर्श का सहारा लेना पड़ेगा।
बीएचयू अस्पताल में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि जगहों से सामान्य दिनों में पांच हजार मरीज आते हैं। ऐसे में देखना है कि ऐसे मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या व्यवस्था की जाती है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। हालांकि अभी टेलीमेडिसिन चल रही है, लेकिन ओपीडी शुरू होने के बाद भी यह सेवा जारी रही तो भी लोगों को सहूलियत होगी। अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी खोले जाने के फैसले के बाद अब ओपीडी का नियमानुसार सैनिटाइजेशन कराने की तैयारी चल रही है।
ट्रामा सेंटर में भी 10 से देखे जाएंगे 50 मरीज
सुंदरलाल अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेंटर की ओपीडी भी 10 अगस्त से शुरू होगी। ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.संजीव गुप्ता ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ओपीडी में 50 मरीज ही देखे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था जो विश्वविद्यालय द्वारा दी गई है, वही लागू रहेगी।