फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बीएचयू में हुई पहली प्लाज्मा थेरेपी

Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में भर्ती ऐसे मरीजों को प्लाजमा थेरेपी के माध्यम से जल्द से जल्द कोरोना से ठीक करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले दिनों कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की बैठक में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करने के फैसले के बाद लखनऊ में कोरोना को मात देने वाले एक मरीज का प्लाज्मा बीएचयू में भर्ती कोरोना मरीज को चढ़ाया गया। शनिवार को प्लाज्मा लखनऊ से मंगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि लखनऊ से मरीज का प्लाज्मा आने के बाद सुपर स्पेशलिटी में भर्ती एक मरीज को चढ़ाए जाने संबंधी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हां मरीज को प्लाज्मा चढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक प्लाजमा ब्लड बैंक को मिल सके इसके लिए कोरोना को मात देने वाले मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

--
बीएचयू ट्रामा सेंटर में न्यूरोसर्जरी की ओटी बंद
वाराणसी। बीएचयू के ट्रामा सेंटर के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में एक सीनियर रेजिडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल न्यूरो सर्जरी की इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। ट्रामा सेंटर प्रशासन की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.संजीव गुप्ताका ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन को देखते हुए रेजिडेंट के साथ काम करने वाले डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को भी क़वारन्टीन किया गया है। फिलहाल तीन चार दिन ओटी बंद रहेगी। तब तक हेड इंजरी के मरीजो को मंडलीय अस्पताल रेफर करना ही विकल्प हैं। बता दें कि बीएचयू में ट्रामा सेंटर, अस्पताल सहित 10 जूनियर डॉक्टर पाजिटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed