फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

नेशनल कॉम क्वेस्ट में बीएचयू के छात्रों का दबदबा

Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन नेशनल कॉम क्वेस्ट में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 650 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आत्मनिर्भर भारत विषयक दो दिवसीय क्वेस्ट के तीनों चरण में पहुंचे 16 प्रतिभागियों में शीर्ष 3 स्थानों पर बीएचयू के छात्रों का दबदबा रहा। इसमें सिद्धार्थ श्रीवास्तव, आयुष अग्रवाल और स्वर्णेंदु मैती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार में डीएवी के ओम यादव, बीएचयू के अनुराग कटियार और आर्य महिला पीजी कॉलेज की साक्षी मिश्रा विजेता रही। क्वेस्ट का शुभारंभ कर प्राचार्य डॉ. सत्यदेव सिंह, मंत्री/प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामना दी। स्वागत डॉ. प्रदीप कमल, संयोजन डॉ. राहुल, डॉ. साक्षी चौधरी और डॉ. तरु सिंह ने दिया। बीएचयू की डॉ. राखी गुप्ता और गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ. सुमन कन्नौजिया ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed