{"_id":"5aa1598d4f1c1b512f8b61f2","slug":"bhu-chaos-and-students-protest-again-against-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में फिर बवाल, इस बात से नाराज छात्रों ने लगाया जाम, आगजनी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में फिर बवाल, इस बात से नाराज छात्रों ने लगाया जाम, आगजनी, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
बिड़ला चौराहा के सामने आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू ) में गुरुवार की देर शाम छात्रों ने एक बार फिर जमकर हंगामा किया। बीएचयू के छात्र एक बार फिर गुस्सा गए और आंदोलन पर उतर आए।
पूर्व सूचना के बगैर 25 फरवरी से मेस बंद करने का विरोध करते हुए गुरुवार की शाम सात बजे बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने परिसर स्थित बिड़ला चौराहा पर छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। बाद में सड़क जाम करने के साथ ही लकड़ियों और कूड़ा-करकट में आग लगा दी। ढाई घंटे बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है।
सूचना पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और वार्डन व छात्रों के बीच का मामला बताते हुए किनारे हो गए। वहीं, पुलिस का कहना था कि यह विश्वविद्यालय का अंदरूनी मामला है। सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया-बुझाया। मौके पर पहुंचे वार्डेन का दावा है कि धरना देने वाले छात्र फिलहाल मान गए हैं।
बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल के छात्र गुरुवार की शाम सात बजे के लगभग समूह में निकल कर बिड़ला चौराहा पहुंचे। बिड़ला चौराहा पर चारों तरफ ईंट-पत्थर लगाकर छात्रों ने आवागमन बाधित कर दिया।
इसके साथ ही धरना शुरू कर विश्वविद्यालय प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। कहना था कि बगैर सूचना के इतने दिनों तक मेस कैसे बंद किया जा सकता है जबकि इसके एवज में छात्रों से पहले ही निर्धारित शुल्क जमा कराया जा चुका है।