फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU caretaker was told about rules of PICU video was made viral DM sought report from ADM

BHU: तीमारदार को बताया PICU का नियम तो वीडियो बनाकर किया वायरल; डीएम ने एडीएम से मांगी रिपोर्ट

Thu, 05 Jun 2025 05:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:21 AM IST
सार

बीएचयू के पीडियाट्रिक आईसीयू की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। यहां पूरे कमरे में अंधेरा था। इस मामले में जवाब की काॅपी वाराणसी के सभी अधिकारियों के पास भेजी गई है।

विज्ञापन
BHU caretaker was told about rules of PICU video was made viral DM sought report from ADM
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU Hospital: बीएचयू अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में मंगलवार देर शाम बिजली गुल होने पर बुधवार को बीएचयू प्रशासन का चौंकाने वाला जवाब सामने आया है। सहायक कुलसचिव की ओर से कहा गया है कि अस्पताल में जेनरेटर बैकअप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। 

विज्ञापन


बाल रोग विभाग के (पीआईसीयू) पीकू में केवल 8 बेड ही हैं। मरीज के तीमारदार को पीकू में रहने के नियम बताए गए तो उन्होंने वीडियो बनाकर दुष्प्रचार कर दिया। कमिश्नर, जिलाधिकारी, सीएमओ, आईएमएस निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को जवाब की कॉपी भी भेजी गई है।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के पीआईसीयू (पीकू) में मंगलवार देर शाम बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया था। इसी दौरान अपनी नौ माह की बच्ची को लेकर भर्ती बीएचयू जियोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कोमल वर्मा ने बिजली आने की जानकारी मांगी। इसके बाद पीकू में अंधेरे का वीडियो बनाया और शिक्षकों के ग्रुप पर भी शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पीकू में बिजली गुल होने की समस्या सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने एडीएम से इस पर रिपोर्ट मांगी। एडीएम ने सीएमओ के माध्यम से अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा। अस्पताल के सहायक कुलसचिव और प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत साहा की ओर से करीब दो पेज का जवाब भेजा गया है। 

बताया गया है कि बाल रोग विभाग में सभी मेडिकल उपकरण (वेंटिलेटर, फ्यूजन पंप आदि) का बैटरी बैकअप होता है। हालांकि अस्पताल में जेनरेटर बैकअप के माध्यम से बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाती है। पीकू के मरीज के साथ केवल एक ही सहायक हो सकता है। 

एक से अधिक सहायक होने से अन्य मरीजों को असुविधा होती है। जिस मरीज की तीमारदार ने वीडियो बनाया, उस मरीज के साथ दो या दो से अधिक सहायक होते हैं। जब मरीज के साथ तीमारदार को भीड़ न लगाने और पीकू के नियमों का अनुसरण करने को कहा गया तो तीमारदार ने वीडियो बनाकर दुष्प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed