फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Admit card will be available a week before the entrance examination, examination will be from August 16 to 31

बीएचयू: प्रवेश परीक्षा से सप्ताह भर पहले ले सकेंगे प्रवेश पत्र, 16 से 31 अगस्त तक होगी परीक्षा 

Mon, 27 Jul 2020 11:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
BHU: Admit card will be available a week before the entrance examination, examination will be from August 16 to 31
Banaras Hindu University

बीएचयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर हैं। केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद अब स्नातक और स्नातकोतर के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। 16 से 31 अगस्त तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सप्ताह भर पहले वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड लर सकेंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू में स्नातक और स्नातकोतर में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 16 से 31 अगस्त तक की तिथि पहले ही प्रस्तावित कर दी गई है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पाठ्यक्रम वार प्रवेश पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने वाली संस्था को केंद्रों की सूची भेजी गई थी।  वहां औपचारिकता पूरी होने के बाद परीक्षा विभाग  प्रवेश पत्र वितरण के साथ ही प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में लगा हैं। 
विज्ञापन



सवा लाख अभ्यर्थी इस बार अलग अलग पाठ्यक्रमों में परीक्षा देंगे।  अगस्त के पहले सप्ताह में ही प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। केंद्रों की सूची तय होते ही उसे अगस्त के पहले सप्ताह में जारी करने और परीक्षा से सप्ताह भर पहले प्रवेश पत्र अपलोड करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed