फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU admission start pople gather for counseling

बीएचयू में दाखिले शुरू, काउंसलिंग के लिए संकायों में उमड़ रही भीड़

Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
BHU admission start pople gather for counseling
बीएससी कृषि, बीए आनर्स आर्ट, बीएड में चल रहा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए काउंसलिंग जोरों पर हैं। कला संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान और शिक्षा संकाय में बीएड में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान संकायों में बने हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रवेश से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया है। शुक्रवार को भी सात संकायों में काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में चार जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संकायों की ओर से काउंसलिंग की समय सारिणी भी जारी की जा चुकी है। गुरुवार को कला संकाय पुरानी बिल्डिंग, शिक्षा संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान में स्नातक की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ शाम करीब चार बजे तक लगी रही।
विज्ञापन


कई बैंकों ने फीस जमा करने के लिए काउंसलिंग केंद्र पर ही अपने काउंटर बना रखे हैं, जिससे विद्यार्थियों को आसानी हुई। केंद्र पर अलग-अलग जगहों पर मेरिट सूची भी चस्पा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी कृषि विज्ञान संस्थान, कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय और विधि संकाय में काउंसलिंग होगी। 

बीएचयू के हर संकाय में हेल्प डेस्क, नहीं भटकेंगे छात्र

BHU admission start pople gather for counseling
छात्रों की सुविधा के लिए संकायों में काउंसलिंग केंद्र पर ही छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। आनलाइन फीस के साथ ही आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक की ओर से कैश कलेक्शन काउंटर भी बनाया गया है, जिससे छात्रों को बैंक का चक्कर न लगाना पड़े।

सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर एसके उपाध्याय के संयोजकत्व में ऑनलाइन एडमिशन असिस्टेंट कमेटी का भी गठन किया गया है। उप कुलसचिव शिक्षण पीके सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी जिनके पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख प्रति वर्ष से कम है, उन्हें फीस जमा करने में विशेष सुविधा प्रदान की गई है।

ऐसे विद्यार्थियों को यदि उनके पास फीस देने की स्थिति नहीं है तो भी प्रवेश दे दिया जाएगा। बाद में स्कालरशिप आने के उपरांत वे अपनी फीस  जमा कर सकेंगे।


विद्यार्थी परिषद ने भी लगाया हेल्प डेस्क 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से लेकर संकायों में हेल्प डेस्क लगाया गया है। विभाग सह संयोजक सौरभ राय, विकास तिवारी के निर्देशन में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग केंद्र सहित प्रवेश से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान कराया गया।

काउंसलिंग केंद्र पर दिखाई जा रही डाक्यूमेंट्री
छात्र-छात्राओं को बीएचयू की उपलब्धियों पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘सर्व विद्या की राजधानी’ भी दिखाई जा रही है। 30 मिनट की इस डाक्यूमेंट्री का निर्माण पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोे. अनुराग दवे और उनकी टीम द्वारा किया गया है। इसमें महामना के व्यक्तित्व एवं कृत्रित्व के साथ-साथ बीएचयू की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा को दर्शाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed