{"_id":"643fe66fee9238a7d10a831b","slug":"bhu-administration-withdraws-suspension-of-five-students-in-fight-near-limbdi-hostel-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू प्रशासन ने वापस लिया पांच छात्रों का निलंबन, लिंबडी हॉस्टल के पास मारपीट में हुई थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू प्रशासन ने वापस लिया पांच छात्रों का निलंबन, लिंबडी हॉस्टल के पास मारपीट में हुई थी कार्रवाई
Wed, 19 Apr 2023 06:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 19 Apr 2023 06:32 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के लिंबडी हॉस्टल के पास हुई मारपीट के मामले में अक्तूबर महीने में
पांच छात्रों का निलंबित कर दिया गया। बुधवार को बीएचयू प्रशासन ने ये फैसला वापस ले लिया है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के लिंबडी हॉस्टल, साइबर लाइब्रेरी के पास हुई मारपीट के मामले में अक्तूबर महीने में छह माह के लिए निलंबित छात्रों का निलंबन बीएचयू प्रशासन ने वापस ले लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कला संकाय के बीए आनर्स तृतीय वर्ष के छात्र विनीत मिश्रा, बिट्टू बाबू, अंकित पाल और श्वेताम उपाध्याय का निलंबन वापस लिया गया है। सहायक कुलसचिव शिक्षण पीके सिन्हा ने कहा कि एक छात्र विनीत मिश्रा का परिणाम बिना कोर्ट की अनुमति के नहीं घोषित किया जाएगा। साथ ही बीए कला संकाय के छात्र रौनक मिश्रा का भी निलंबन भी वापस हो गया है। छात्रों के निलंबन वापसी की सूचना संबंधित संकाय के प्रमुख समेत अन्य अधिकारियों को भी दी गई है।
ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

बीएचयू केवी के कक्षा एक में दाखिले की लॉटरी कल
केंद्रीय विद्यालय (केवी) बीएचयू के कक्षा एक में दाखिले की लॉटरी गुरुवार को निकाली जाएगी। प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच पूरी की जाएगी। जिन अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किए हैं, वह केंद्रीय विद्यालय के यूट्यूब चैनल व फेसबुक लाइव से जुड़कर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा।