फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Video Case If anything happens to me then Samar Singh is responsible

Akanksha Dubey: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

Wed, 19 Apr 2023 08:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में वो रोते-बिलखते दिख रही हैं। उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Video Case If anything happens to me then Samar Singh is responsible
वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई है। भोजपुरी अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया, इस पर से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका है। ygObej ka भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का बुधवार को 38 सेकेंड का नया वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


मौत से पहले के वीडियो में आकांक्षा रो रही थी। वह कह रही थी कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है...? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में...। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है...। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है...।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ेंगी। मामले की जांच में जुटी सारनाथ पुलिस को भी पहला मजबूत साक्ष्य मिला है। हालांकि वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।



ये भी पढ़ें:  आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला

एक फोटो में आकांक्षा की आंख सूजी

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

ट्रेंड करता रहा वीडियो, मां हुई भावुक

आकांक्षा दुबे से संबंधित नया वीडियो सार्वजनिक हुआ ताे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसे खूब शेयर किया गया। लंबे समय तक वीडियो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना रहा। उधर, आकांक्षा का वीडियो देखकर उनकी मां मधु दुबे रोने लगीं। साथ ही कहा कि समर सिंह को जो लोग निर्दोष बता रहे हैं, वह मेरी बेटी का वीडियो देख लें। कितनी पीड़ा झेली होगी। उसे तीन वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की हत्या की गई है। इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

पांच दिन की कस्टडी रिमांड में समर सिंह ने खोले कई राज

Akanksha Dubey Video Case If anything happens to me then Samar Singh is responsible
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को सोमवार को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था। पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए। समर सिंह से पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुसार अब तक की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य मिले हैं।
ये भी पढ़ें: आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला

पूछताछ के दौरान समर ने बताया था कि  वह और आकांक्षा लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। बीते तीन-चार महीने से दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed