फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU administration cuts off hostel electricity, students protest against DJ ban

Varanasi News: बीएचयू प्रशासन ने काटी हॉस्टल की बिजली, डीजे न बजने पर छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 28 Feb 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
BHU administration cuts off hostel electricity, students protest against DJ ban
वाराणसी में  शुक्रवार को बीएचूय परिसर में डीजे ना लगने को लेकर छात्र धरने पर बैठे ।संवाद - फोटो : jyodian news
-बिरला हॉस्टल चौराहे के सामने रास्ता जाम कर नारेबाजी, आज मनाएंगे होली का जश्न
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू प्रशासन की ओर से हॉस्टल की बिजली काटने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। बिरला हॉस्टल के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने इसे छात्रों के हितों के विपरीत बताते हुए जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने और डीजे बजाने की अनुमति देने की मांग की। छात्रों का विरोध बढ़ता देख बीएचयू प्रशासन से हॉस्टल की बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर छात्र शांत हुए।

होली पर विश्वविद्यालय परिसर में बिरला हॉस्टल, कला संकाय सहित अन्य हॉस्टल और संकायों में होली का उत्सव छात्र मनाते हैं। इसमें डीजे बजाकर अबीर गुलाल और रंग की होली खेलकर छात्र होली गीतों पर नाचते हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे हॉस्टल की बिजली, पानी काट दी गई। इसके बाद नाराज छात्र हॉस्टल के बाहर सड़क पर आ गए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि बीएचयू प्रशासन ने पहले ही एक पत्र जारी कर परिसर में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया था। दोपहर में करीब दो घंटे तक रास्ता जाम करने के बाद छात्रों ने 28 फरवरी को सुबह 11 बजे होली का जश्न मनाने का निर्णय लेते हुए प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article