बीएचयू: कैंपस में 15 भवन ऐसे, जहां आग से बचाव के इंतजाम नहीं, फायर एनओसी का यह है हाल; जानें अपडेट
आरटीआई के जवाब में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने यह चाैंकाने वाला जवाब दिया है। इसके बाद कैंपस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। आरटीआई में अग्निशमन अधिकारी, भेलूपुर द्वारा दी गई आख्या का भी उल्लेख किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू कैंपस में 15 ऐसे भवन हैं जहां आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इन भवनों के लिए अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी नहीं ली गई है। इन भवनों में विश्वविद्यालय परिसर की सबसे महत्वपूर्ण इमारतें, स्वतंत्रता भवन, शताब्दी कृषि सभागार और कई छात्रावास शामिल हैं।
इतना ही नहीं, शिक्षकों के लिए बनाए गए आवासीय फ्लैट भी बिना फायर एनओसी के ही संचालित किए जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब स्वतंत्रता भवन और शताब्दी सभागार में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रमों में शिक्षा मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि भी शामिल होते हैं।
सरकारी मानकों के अनुसार, किसी भी नए भवन के निर्माण के बाद अग्निशमन विभाग से स्वीकृति (एनओसी) लेना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद, बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में 15 भवनों का संचालन बिना एनओसी के हो रहा है। इसकी जानकारी खुद मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने एक आरटीआई के जवाब में दी है। यह जवाब उन्होंने चौबेपुर के राजवारी ग्राम निवासी आरटीआई कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह को दिया।
यह है हाल
इसमें अग्निशमन अधिकारी, भेलूपुर द्वारा दी गई आख्या का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी प्रति पुलिस आयुक्त कार्यालय को भी भेजी गई है। कुल 19 भवनों की सूची में से 4 को एनओसी निर्गत होने की पुष्टि की गई है। इन दिनों देशभर में कहीं अस्पतालों में आग लग रही है, तो कहीं शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में बीएचयू परिसर में आग से सुरक्षा की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है।
दंत चिकित्सा संकाय, आईएमएस-बीएचयू
अग्निशमन विभाग के पास बीएचयू परिसर के 15 महत्वपूर्ण भवनों की फायर एनओसी नहीं है। इस संबंध में विभाग की ओर से समय-समय पर बीएचयू प्रशासन को पत्र भेजे गए हैं, जिसमें मानकों को जल्द से जल्द पूरा कर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया गया है। - आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
इनके पास एनओसी नहीं
- स्वतंत्रता भवन
- शताब्दी भवन, कृषि विज्ञान संस्थान
- केंद्रीय उपकरण केंद्र
- आनुवांशिक रोग विज्ञान केंद्र
- संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग
- गणितीय विज्ञान विभाग, बीएचयू
- पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान
- रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर
- गांधी प्रौद्योगिकी स्नातक केंद्र
- गांधी स्मृति छात्रावास
- निवेदिता गर्ल्स छात्रावास
- न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल
- शिक्षक आवासीय संकुल