Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 1000 labs 1900 professors 30 thousand students in campus Special claim bulletin for foreign students

BHU: कैंपस में 1000 लैब, 1900 प्रोफेसर, 30 हजार छात्र-छात्राएं; विदेशी छात्रों के बुलेटिन में किया खास दावा

Wed, 18 Jun 2025 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

बुलेटिन में बताया गया है कि जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बायो टेक्नोलॉजी लैब समेत आईएमएस बीएचयू, कृषि विज्ञान संस्थान सहित, एमएमवी, साउथ कैंपस और संबद्ध कॉलेजों को मिलाकर इतने लैब और क्लासरूम होंगे।

विज्ञापन
BHU 1000 labs 1900 professors 30 thousand students in campus Special claim bulletin for foreign students
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Banaras Hindu University: बीएचयू के छात्र-छात्राओं को 1000 लैब और क्लासरूम मिलेंगे। लैब वैज्ञानिक उपकरणों से लैस और क्लासरूम कई संसाधनों से युक्त होंगे। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक पर काम करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए जारी बुलेटिन में बीएचयू ने इस तरह का दावा किया है। बीएचयू में कुल 1900 प्रोफेसर और 30 हजार से ज्यादा छात्रों पर लैब और क्लासरूम है। ऑडियो विजुअल सुविधाओं वाले कई लेक्चर हॉल हैं।
विज्ञापन


बीएचयू के 140 से ज्यादा विभागों में कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय में भी मनोविज्ञान जैसे विभाग में लैब मिल जाएंगे। सेंट्रल एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि बीएचयू के सभी कॉलेजों को मिलाकर छोटे-बड़े इतनी संरचनाएं मौजूद हैं। यहां पर पढ़ाई के साथ ही रिसर्च का भी बेहतर वातावरण मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

1900 प्रोफेसर में अनुबंध वाले भी शामिल : बीएचयू में कुल 1900 से ज्यादा फैकल्टी यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के साथ ही एडहॉक और अनुबंध वाले शिक्षक भी शामिल हैं। वहीं, 30 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं तो इतनी संख्या पर 1000 लैब और क्लासरूम स्वाभाविक है। 

छात्रों को दी जाने वाली सहायता

  • सात महीने मुफ्त भोजन - बीएचयू की ओर से 50 आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सात महीने तक मुफ्त में भोजन मिलेगा और छात्राओं का पूरा मेस चार्ज ही नहीं लिया जाएगा। 
  • अन्नदान योजना - दृष्टिबाधित छात्रों को 5000 रुपये तक का मुफ्त भोजन कराया जाएगा। हर साल 100 छात्रों को 2000 रुपये की वित्तीय मदद की जाएगी। शारीरिक तौर पर अक्षम छात्रों को एकमुश्त 4000 रुपये मिलेंगे। सेमिनार और वर्कशॉप ग्रांट के तहत 5000 रुपये दिए जाएंगे।
  • मेरिट आधारित स्कॉलरशिप - पहली रैंक वालों को 4000 और दूसरी रैंक को 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके विभाग विशेष स्कॉलरशिप, नेशनल फेलोशिप और टीच फॉर बीएचयू स्कीम के तहत कई सुविधाएं दी जाएंगी।

स्पेशल कोर्स में सितंबर से होंगे दाखिले, बुलेटिन की खामियां होंगी दूर
बीएचयू में 55-60 स्पेशल कोर्स में दाखिले के लिए बुलेटिन तैयार की जा रही है। सितंबर में दाखिले शुरू होंगे। इस बार जारी होने वाली बुलेटिन में पिछली खामियों को सुधारा जा रहा है। इसे ठीक कर अगस्त के अंत या सितंबर में जारी किया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय छात्रों की स्पेशल कोर्स और डिप्लोमा कोर्स का दाखिला 30 जून से शुरू होगा। 2025-26 में स्पेशल कोर्स प्रवेश की पूरी प्रक्रिया परीक्षा नियंता कार्यालय के बजाय सेंट्रल एडमिशन कमेटी अपनाएगी। इन स्पेशल कोर्स की अवधि छह महीने से लेकर दो साल तक है। इसमें डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।

विरोधाभासी नियमों को हटाया जाएगा
पिछले साल बीएचयू के स्पेशल कोर्स की प्रक्रिया में कई नियम एक दूसरे के विरोधाभासी थे। इसका एक उदाहरण ये है कि कई कोर्स की योग्यता 12वीं तय की गई है, लेकिन स्पेशल कोर्स में सिर्फ बीएचयू के ही छात्रों को दाखिले की अनुमति दी गई है, जबकि कैंपस में 12वीं की पढ़ाई नहीं होती। इसके लिए अलग स्कूल है। ऐसे में इस विरोधाभासी नियम को नई बुलेटिन के माध्यम से स्पष्ट किया जाएगा। कई सीटों की संख्या और योग्यता को लेकर संदेह की स्थिति बनी रहती थी जिसे खत्म किया जा रहा है। 

बीएचयू के रिजू को स्पेन में मिला स्टूडेंट अवॉर्ड
बनारस के रिजू प्रताप सिंह को स्पेन के वेलेंसिया में 33वें यूरोपियन बायोमास कॉन्फ्रेंस में स्टूडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साकेत नगर निवासी रिजू को बायोमास पर किए गए काम पर सम्मान दिया गया। वह सस्टेनबल एग्रीकल्चर मैनेजमेंट प्रैक्टिस की थीम पर पूर्वांचल में गेहूं-चावल के क्रॉपिंग सिस्टम पर वैज्ञानिकों के साथ काम कर रहे हैं। रिजू बीएचयू में कृषि के छात्र हैं। माता-पिता के साथ ही बीएचयू कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक प्रो. यूपी सिंह, सीनियर प्रो. राम कुमार सिंह और प्रो. अमितावा रक्षित को श्रेय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed