फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhriguvanshi becomes selector of Indian school basketball team

Varanasi News: भृगुवंशी बने भारतीय स्कूली बास्केटबॉल टीम के चयनकर्ता

Mon, 20 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bhriguvanshi becomes selector of Indian school basketball team
राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच विभोर भृगुवंशी को विश्व स्कूली बास्केटबॉल गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सर्बिया में 13 से 22 जून तक खेली जाएगी। इसमें भारतीय अंडर-18 बालिका टीम खेलेगी। विभोर भृगुवंशी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रांची, झारखंड के हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 21 से 24 अप्रैल तक होने वाली ट्रायल में प्रतिभाग करके भारतीय टीम का चयन करेंगे। वाराणसी के भुवनेश्वर नगर कालोनी निवासी विभोर भृगुवंशी इससे पहले भारतीय टीम के कोच के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। विभोर वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग, वाराणसी के अंतर्गत सहायक अध्यापक और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, पंकज कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed