फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhojpuri sammelan in varanasi

दुनिया के हर कोने में बोली जाती है भोजपुरी

Mon, 22 Feb 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri sammelan in varanasi
फिजी के राजदूत नीलेश रोहिल कुमार ने कहा कि भोजपुरी दुनिया के हर कोने में बोली जाती है। भारत और फिजी की संस्कृति लगभग समान है। हमारे पूर्वज भारत से रामायण, यहां की भाषा और संस्कृति लेकर गए थे। उन्होंने कड़ी मेहनत से इसे संरक्षित किया। वह रविवार को बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में विश्व भोजपुरी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राजदूत ने कहा कि हमारे पूर्वज जो समान ले के गए उसमें सबसे महत्वपूर्ण रामायण है। वहां आज भी रामायण का प्रचार-प्रसार किया जाता है। फिजी की कुल आबादी लगभग 9 लाख है। सबसे खास बात यह है कि रामायण के प्रसार के लिए वहां लगभग 2000 से ज्यादा रामायण मंडलिया हैं। उन्होंने कहा कि भाषा एक ऐसा माध्यम है जो एक दूसरे को जोड़ता है। जब दूसरे देश में कोई अपना भाषा बोलता है तो अपनापन और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि भोजपुरी आज भारत में किसी भी अन्य क्षेत्रीय भाषा की तुलना में सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा है। विश्व में भोजपुरी के प्रभाव को देखते हुए आने वाले समय में काशी विद्यापीठ में भी भोजपुरी अध्ययन केंद्र खोलने पर विचार-विमर्श चल रहा है। अब इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि भोजपुरी गीतों के फूहड़पन और अश्लीलता का विरोध होना चाहिए। भोजपुरी के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर आगे आने की जरूरत है। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ गया कि सरकार भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करें। सम्मेलन में कालेज की छात्राओं ने गणपति वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। उद्घाटन सत्र के बाद कालेज परिसर में लगी काशी के हस्तकला संस्कृति और प्राचीन वाद्ययंत्रों की प्रर्दशनी भी लगाई थी।

शाम चार बजे से दूसरे सत्र में मातृभाषा दिवस एवं उसके महत्व पर झारखंड से आए विधायक राज सिंह, डॉ. रामसुधार सिंह, बीएचयू के अभय पांडेय, अशोक सिंह अकेला ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार से आई सानिया राय ने भोजपुरी में बेरोजगारी पर अपना गीत सुनाया तो सम्मेलन में सभी ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed