फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhinga Naresh family demanded to change name of UP College

भिनगा नरेश परिवार की मांग: उदय प्रताप क्षत्रिया विश्वविद्यालय हो नाम, ट्रस्ट के साथ ही हों सभी समझौते

Thu, 12 Jun 2025 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:42 PM IST
सार

Varanasi News: मारिघ्नमणि त्रिपाठी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज को स्वायत्त बनाया था और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रयास को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि गवर्निंग बॉडी के चार अंग बनाए जाएं। 

विज्ञापन
Bhinga Naresh family demanded to change name of UP College
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से पहले ही यूपी कॉलेज के ट्रस्ट और भिनगा नरेश परिवार ने शिक्षा समिति के बजाय उदय प्रताप कॉलेज एंड हीवेट क्षत्रिया स्कूल इंडोमेंट ट्रस्ट से समझौता करने की मांग की। बुधवार को यूपी कॉलेज स्थित प्राचीन छात्र भवन में प्रेसवार्ता कर उन्होंने ये मांग रखी। इस दौरान यूपी कॉलेज के संस्थापक भिनगा राज राजर्षि उदय प्रताप के परपोते व ट्रस्ट के अध्यक्ष मारिघ्नमणि त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय का नया नाम भी सुझाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम उदय प्रताप क्षत्रिया विश्वविद्यालय हो ताकि इसकी पुरानी पहचान बरकरार रहे। क्योंकि, पहले यह क्षत्रिया कॉलेज के नाम से विख्यात था। वहीं, सारी जमीन और संपत्ति ट्रस्ट के अधिकार में है, इसे समिति ने भी माना है।
विज्ञापन


मारिघ्नमणि त्रिपाठी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज को स्वायत्त बनाया था और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रयास को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि गवर्निंग बॉडी के चार अंग बनाए जाएं। इसमें कार्यकारिणी के लिए सिंडिकेट, शैक्षणिक संचालन के लिए एकेडमिक काउंसिल, विशिष्ट कोर्स के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज और विरासत की रक्षा के लिए प्राचीन छात्रों की एक परिषद होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्निंग बॉडी और वैधानिक अधिकार सिर्फ ट्रस्ट का हो

ट्रस्ट के सचिव आनंद विजय ने कहा कि क्षत्रिया विवि से जुड़े प्रस्ताव और समझौते आदि की वैधानिक कार्यवाही का अधिकार सिर्फ उदय प्रताप कॉलेज एंड हीवेट क्षत्रिया स्कूल इंडोमेंट ट्रस्ट का ही है। विश्वविद्यालय के सारे शैक्षणिक, वित्तीय और प्रशासनिक कार्य क्षत्रिया विवि की गवर्निंग बॉडी ही कराएगी। गवर्निंग बॉडी का काम विश्वविद्यालय के नियमों व विनियमों का निर्माण करना होगा। साथ ही शैक्षणिक मानक, वित्तीय मामलों में प्रतिबंध, कार्यक्रमों और परियोजनाओं को लागू करना और छात्र-शिक्षक और स्टाफ हितों को सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed