{"_id":"5c8a10adbdec2213f10dd238","slug":"bhim-rao-ambedkar-statue-broken-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण
Thu, 14 Mar 2019 01:58 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र में काफी तनाव है और लोग सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा बाजार में भीम राव आंबेडकर की एक प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की देर रात अराजकतत्वों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को टूटा हुआ देखा तो क्षेत्र के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही उच्चधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर तहसीलदार सदर रविशंकर, नायब तहसीलदार वंदना मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 2004 में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को यहां पर स्थापित कराया गया था। इसके बाद बीती रात किसी अराजकतत्व ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Trending Videos
तुरंत लगवाई गई नई प्रतिमा
आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई गई
- फोटो : amar ujala
इसके बाद तहसीलदार सदर रविशंकर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नई प्रतिमा तुरंत स्थापित करा रहे है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव की प्रधान विद्योत्मा देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। तहसीलदार सदर के निर्देश पर तुरंत भीम राव आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई गई। तब जा कर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।