फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhim rao ambedkar statue broken in azamgarh

आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, सड़क पर उतरे लोग  

Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Bhim rao ambedkar statue broken in azamgarh
यूपी के आजमगढ़ में सिधारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। जब इसकी जानकारी हुई तो सुबह आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


सड़क पर भीड़ खड़ी हो जाने से आजमगढ़-गाजीपुर, मेंहनगर, मूसेपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सीओ सिटी अजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन


जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा चौराहे पर जिस स्थान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। ठीक उसी के बगल में बने पुलिस बूथ पर दिन-रात सिपाहियों की पिकेट लगती है। यहां दिन और रात दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीते काफी दिनों से यहां सिपाहियों की ड्यूटी तो लगती है, लेकिन कोई भी सिपाही यहां रहता नहीं है। ज्यादातर सिपाही अपने स्थान पर होमगार्डों को बैठाकर नदारद हो जाते हैं।


शुक्रवार को इस चौराहे पर जिन दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी। वे दोनों भी रात को चले गए। इसके बाद अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की दी। सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed