फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bharat ratna Bismillah Khan death anniversary celebration in varanasi

अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 11वीं पुण्यतिथि

Mon, 21 Aug 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 21 Aug 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
bharat ratna Bismillah Khan death anniversary celebration in varanasi
दरगाहे फातमान में पढ़ी गईं कुरआन की आयतें, हुई दुआख्वानी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ गजाननं भूतगणादिसेवितं तो दूसरी तरफ कुरआन की आयतें गूंजीं तो लोग अनायास ही बोल पड़े ‘बिस्मिल्लाह’। इसके उपरांत सरस्वती वंदना से शहनाई के सुर साधक को नमन किया गया।
विज्ञापन


यह नजारा था सोमवार को दरगाहे फातमान में भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां की 11वीं पुण्यतिथि पर। अकीदत और एहतराम के साथ भारतरत्न की पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने प्रदेश सरकार की नुमाइंदगी करते हुए उस्ताद की मजार पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहनाई की पहचान पूरी दुनिया में केवल बिस्मिल्लाह खां से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पहुंचे विधायक अजय राय ने कहा कि उस्ताद हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा, पूर्व डीजी रंजन द्विवेदी, आईजी दीपक रतन, एसएसपी आरके भारद्वाज, एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, अब्बास मुर्जता शम्सी, सैय्यद अब्बास रिजवी, प्रमोद वर्मा, फरमान हैदर, शैलेंद्र सिंह, नजमुल हसन, आजाद हुसैन, हादी हसन, नासिर अब्बास, नजमुल हसन, जामिन हुसैन, जरीन बेगम, अली अब्बास, अजादार हुसैन आदि ने भी शहनाई के जादूगर को याद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed