फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Gaurav tourist train will arrive on Kashi Yatra today, PM leaves from Bengaluru

Bharat Gaurav Train: कल काशी यात्रा पर आएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, PM Modi ने बेंगलुरु से किया रवाना

Sat, 12 Nov 2022 09:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 12 Nov 2022 09:37 AM IST
सार

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुक्रवार सुबह 11.07 बजे रवाना हुई है, जो 13 नवंबर को दिन में 3.35 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दस मिनट बाद यहां से बनारस स्टेशन के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Bharat Gaurav tourist train will arrive on Kashi Yatra today, PM leaves from Bengaluru
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन बेंगलुरु से आ रही है। यह ट्रेन 13 नवंबर को बनारस पहुंचेगी और 15 नवंबर को अयोध्या के लिए रवाना होगी। कर्नाटक से काशी यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा जनक यात्रा मिलेगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में छह सौ यात्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। 

विज्ञापन

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुक्रवार सुबह 11.07 बजे रवाना हुई है, जो 13 नवंबर को दिन में 3.35 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दस मिनट बाद यहां से बनारस स्टेशन के लिए रवाना होगी। जहां से सभी यात्रियों को बुक कराए गए होटल में ठहराया जाएगा, जो अगले दिन काशी दर्शन के लिए निकलेंगे। तीर्थयात्री तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद गंगा आरती देखेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 15 नवंबर की सुबह 5.30 बजे अयोध्या जाएंगे। राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे। शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे। अगले दिन ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। वहां से बंगलूरू रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed