फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Bandh 2024 Dalit community raised slogans in Varanasi

Bharat Bandh 2024: वाराणसी में दिखा भारत बंद का असर, सड़क पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, सपा ने भी निकाला पैदल मार्च

Wed, 21 Aug 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 03:06 PM IST
सार

भारत बंद का असर वाराणसी में भी देखने को मिला। यहां नेता और प्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर रही। 

विज्ञापन
Bharat Bandh 2024 Dalit community raised slogans in Varanasi
अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक बसपाइयों ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद के आहवान का असर वाराणसी में भी देखने को मिला। बुधवार को दोपहर में बसपा कार्यकर्ताओं, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझौंक भी हुई।
विज्ञापन


हाथ में नीला झंडा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मायावती की तस्वीर वाली तख्ती लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के वर्गीकरण को खत्म करने की मांग उठाई। बसपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट ने बताया कि  संविधान की नौंवी सूची में आरक्षण के वर्गीकरण को संविधान की सूची में शामिल किया जाए। सरकार ऐसा नहीं कर रही है। सरकार को विशेष सत्र बुलाकर  आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले को रद्द करने का फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन




 

उधर समाजवादी पार्टी की ओर से भी रामनगर में पैदल मार्च निकाला गया। यात्रा में चल रहे कार्यकर्ता पीडीए एकता जिन्दाबाद, सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले पर पुर्नविचार करे, पिछडो दलितों के हक और अधिकार पर कुठाराघात बन्द करो, कोटा में कोटा आरक्षण देकर बांटने की राजनीति बंद करो इत्यादि नारे लगा रहे थे।पैदल यात्रा किला से शुरू होकर नगर के चौक चौराहे तक जाकर समाप्त हुआ।

वक्ताओं ने कोलेजियम सिस्टम बन्द करो, लैटरल इंट्री बन्द करो नही तो देशव्यापी बन्द आगे भी जारी रहेगा।जनमार्च के समापन पर सभा हुई। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष विवेक कहार, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष आरती यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मलिक, पूर्व पार्षद संजय यादव,  विनोद यादव, रामबाबू सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed