{"_id":"65a3b57c55a0119d4106577d","slug":"bhaktathe-lights-of-the-city-are-going-off-varanasi-news-c-20-vns1013-481451-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भक्काटा...से हो रही शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भक्काटा...से हो रही शहर की बत्ती गुल
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर पतंगबाजी के चलते शहर की बत्ती गुल हो रही है। कर्मचारी एक फाॅल्ट को ठीक करते हैं तो दूसरा फाॅल्ट हो जाता है। बिजली गुल होने से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पतंग और उनकी डोर से स्ट्रीट लाइटों पर भी असर पड़ रहा है।
नई सड़क के पास पतंगबाजी के दौरान मांझा बिजली के खंभों में लगे तारों में छू गया। इससे शाॅर्ट सर्किट हुआ और जंफर भी उड़ गया। शाॅर्ट सर्किट से आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने टूटे तार की मरम्मत की। तब बिजली आई। कटी पतंगें और डोर बिजली लाइनों पर आकर गिर रहीं हैं। इससे फाॅल्ट होता है। शनिवार को भेलूपुर, लंका, दालमंडी, बेनियाबाग, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों में बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पतंगबाजी की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। जहां-जहां से शिकायतें आ रही हैं, वहां-वहां फाॅल्ट अटैंड किए जा रहे हैं।