फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi school van fire case administration will gave honour those lady who save lif of child

भदोही स्कूल वैन आग प्रकरण: बच्चों की जान बचाने वाली महिला को जिला प्रशासन देगा सम्मान

Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
bhadohi school van fire case  administration will gave honour those lady who save lif of child
बच्चों को बचाने का साहस दिखाने वाली सीता देवी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में स्कूल वैन में झुलसे 19 बच्चों का उपचार बीएचयू ट्रामा संटर में चल रहा है। जलती वैन में छटपटा रहे बच्चों को बचाने का साहस दिखाने वाली सीता देवी को सम्मानित किया जाएगा। सीता देवी अगर मौके पर नहीं होती तो यह घटना बड़ी होती। उन्होंने ही वैन का गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाला।  
विज्ञापन


भदोही के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्होंने काबिले-तारीफ काम किया है। इसके लिए वह सम्मान की हकदार हैं। पहले ठीक से इलाज हो जाए तो उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उनकी बहू सुमन ने भी बच्चों को बचाने में योगदान किया।  रविवार को वैन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक और बिना मान्यता स्कूल चला रहे प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। उधर, झुलसे बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। झुलसे बच्चों के घरों पर घटना के दूसरे दिन रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। परिवार के ज्यादातर सदस्य बीएचयू में भर्ती बच्चों का उपचार करा रहे हैं। महिलाओं की आंखें नम रही। खबर पाने के बाद पहुंच रहे रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देकर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनो गांव में शनिवार  सुबह करीब आठ बजे सिलिंडर  में रिसाव के चलते स्कूल वैन में आग लग गई थी। इसमें 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीन एंबुलेंस से सभी बच्चों को बीएचयू रेफर किया गया था। शनिवार को देर शाम तक कुछ बच्चे घर लौट आए, लेकिन अब भी पांच बच्चों का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

स्कूल वैन में भगवास, शिवरामपुर और लखनो गांव के बच्चे थे। जिसमें भगवास और शिवरामपुर के 15 बच्चे रहे। आईसीयू में भर्ती दिशा, आयुष और माही के घर भगवास में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। 
 

मुआवजा देने के लिए चक्काजाम

स्कूली वैन में 19 बच्चों के झुलसने की घटना से नाराज सशक्त समाजवादी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने रविवार को हॉस्टल चौराहे पर जाम लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख मुुवावजा और दोषी एआरटीओ, बीएसए के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई। इस बारे में एडीएम को ज्ञापन सौंप गया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।  

लखनों गांव के पास शनिवार को एससी कान्वेंट स्कूल वैन में गैस सिलिंडर के रिसाव से आग लग गई थी। जिसमें 19 बच्चे समेत दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर रविवार को सशक्त समाजवादी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुबह 11 बजे ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहे पर जाम लगा दिया। जिला प्रशासन से एआरटीओ और बीएसए को तत्काल निलंबित करने और विद्यालय संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की गई। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव और भाकपा के जिला सहायक मंत्री भूलाल पाल ने आरोप लगाया की दोनों अधिकारी विद्यालय संचालकों से मिलकर उन्हें अनियमिता की छूट दे रखी है

बर्निंग वैन का चालक गिरफ्तार

19 बच्चों को जलती स्कूल वैन में छोड़कर भागने वाले चालक को रविवार दोपहर में क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने गोपीगंज के ज्ञानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था। दो अन्य आरोपियों गाड़ी मालिक और बिना मान्यता स्कूल चला रहे प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। 

सीओ ज्ञानपुर यादवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को लखनो गांव में जलती मारुति वैन यूपी 66 एस 4569 में 19 बच्चों को छोड़ कर भागने वाला चालक मनोज कुमार यादव पुत्र गुलाबधर यादव को रविवार दोपहर डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज के ज्ञानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि शनिवार को वह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। लखनो गांव में अचानक गैस के रिसाव से आग लग गई। बच्चों के चिल्लाने से गांव में अफरातफरी मच गई। गांव वालों के डर से वह जलती गाड़ी को छोड़कर भाग गया था।

सीओ ने कहा कि स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार दूबे और गाड़ी मालिक अशोक दूबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक छविनाथ सिंह, जवाहर लाल, दयाशंकर ओझा, नंद किशोर, क्राइम ब्रांच में मेराज अली, सचिन झा, इंदू प्रकाश गौतम, नरेंद्र सिंह आदि रहे। त्वरित कार्रवाई पर एसपी ने टीम को पुरस्क़ृत करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed