फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi ramendra upadhya get polar man award

भदोही के रामेंद्र उपाध्याय को अंटार्कटिका में मिला 'पोलर मैन' का सम्मान

Mon, 26 Jun 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Mon, 26 Jun 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
bhadohi ramendra upadhya get polar man award
अंटार्कटिका के भारतीय रिसर्च स्टेशन में काम कर रहे रामेंद्र - फोटो : अमर उजाला
अंटार्कटिका के भारतीय रिसर्च स्टेशन में काम कर रहे भदोही जिले के नेवादा गांव निवासी रामेंद्र उपाध्याय को वहां बेहद कठिन क्लाइमेटिक परिस्थितियों में काम करने के लिए पोलर मैन की उपाधि से नवाजा गया है। मैत्री अनुसंधान के चीफ एलेग्जेंडर ने यह उपाधि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


रामेंद्र को सम्मान मिलने के बाद घर और गांव वाले गदगद हैं।  नेवादा गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त उप कृषि निदेशक ब्रह्मदेव उपाध्याय के पौत्र रामेंद्र उपाध्याय का चयन भारतीय रिसर्च स्टेशन में मैनेजर के पद पर हुआ है। वह अंटार्कटिका में रिसर्च करने के अलावा विभिन्न देशों के होनहारों के शोध की जांच करते हैं।
विज्ञापन


वहां पर छह माह रात और छह माह दिन होने के साथ तापमान बेहद कम होने से ठंड ज्यादा पड़ती है। वहां रहने वाले लोगों को काफी कठिन परिस्थितियों में समय गुजारना पड़ता है। अंटार्कटिका में 21 जून को मनाए जाने वाले मिड विंटर डे के मौके पर रामेंद्र को पोलर मैन की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपाधि भारत के मैत्री अनुसंधान बेस के सभी सदस्यों को दी गई। रूसी अनुसंधान बेस नोवोलाजारेवेस्क्या अंटार्कटिका के स्टेशन चीफ एलेक्जेंडर ने सभी को सम्मानित किया।


अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान रामेंद्र ने बताया कि वर्तमान समय में वहां पर छह माह रात का समय चल रहा है। अगस्त में सुबह होगी। इसके बाद वहां छह माह दिन ही रहेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed