{"_id":"591dc18d4f1c1b5f07f2301b","slug":"bhadohi-in-the-first-night-of-marriage-the-bride-is-missing-from-the-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, सुहागरात को दुल्हन ससुराल से फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, सुहागरात को दुल्हन ससुराल से फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 19 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों के इस सीजन में दुल्हनें चर्चा विषय बनी हुई हैं। ताजा वाकया भदोही में देखने को मिला है। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबो गरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात में शादी हुई, बुधवार को ससुराल आई दुल्हन आधी रात को शौच के बहाने निकलने के बाद लापता हो गई। देर तक दुल्हन के न लौटने पर इंतजार कर रहे दूल्हे ने परिवारवालों को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने भी दुल्हन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात को शादी के बाद बुधवार की सुबह दुल्हन विदा कराकर लौटे थे। दूल्हे ने बताया कि दुल्हन रात करीब दो बजे शौच जाने की बात कहकर बाहर निकली।
विज्ञापन
इस दौरान दूल्हा इंतजार करता रहा, ज्यादा देरी पर दूल्हा ने बाहर निकलकर देखा। पता न चलने पर परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। इससे परिवार के सभी लोग भौचक रह गए, उन्होंने पुलिस के साथ उसके मायके वालों को भी फौरन सूचना दे दी।
रात में ही इस की जानकारी होने से गांव वाले भी जुट गए। इस मामले में गोपीगंज पुलिस ने बताया कि उसे लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामला संज्ञान में है।