फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi CHC doctor death from dengue in BHU hospital

भदोहीः डेंगू से पीड़ित सीएचसी के डॉक्टर की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत

Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Sun, 14 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi CHC doctor death from dengue in BHU hospital
डॉक्टर अभय सिंह - फोटो : file photo
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती भदोही के गोपीगंज सीएचसी के डॉक्टर अभय सिंह (41) की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। वाराणसी में एक सप्ताह में डेंगू से होने वाली यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन


मूल रूप से बलिया जिले के नगरा थानाक्षेत्र के गोहाई गांव निवासी डॉ. अभय सिंह को सात अक्तूबर को भदोही से बीएचयू लाया गया था। यहां जांच में उनके प्लेटलेट्स तीस हजार थे। इसके बाद कम होकर पांच हजार पर आ गए। दो दिन बाद प्लेटलेटस फिर 20 हजार पहुंच गए थे।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र के अनुसार तीन दिन बाद प्लेटलेट्स बढ़कर 80 हजार पहुंच गए थे और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। छठे-सातवें दिन फेफड़े में पानी भर जाने से डेंगू मरीज की आक्सीजन लेने की क्षमता कम होती जाती है। इनके साथ भी ऐसा ही हुआ। शनिवार को तीन बार हृदय गति रुक गई थी, दो बार तो बचा लिया गया लेकिन तीसरी बार नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने डेंगू से मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उधर, शाम 4.45 बजे डॉ. सिंह का शव गोपीगंज लाया गया। साथ में वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह भी थे। पत्नी गीतू रोकर बेहाल हो गई थी। डॉ. अभय की सात साल की बेटी आराध्या और पांच साल का बेटा अपूर्व है।

डेंगू का कहर जारी, सात दिन में तीन मौत

Bhadohi CHC doctor death from dengue in BHU hospital
demo pic
वाराणसी जिले में डेंगू का कहर जारी है। शहर से लेकर गांव से हर दिन डेंगू पीडि़त मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मंडलीय, दीनदयाल अस्पताल में अलग डेंगू वार्ड से लेकर बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड, मेडिकल वार्ड और आईसीयू में भी डेंगू पीडि़तों का इलाज चल रहा है। सात दिन में अब तक डेंगू से तीन मौतें हो चुकी हैं।

कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल में बना अलग डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। सरकारी अस्पतालों में जहां 30 मरीज भर्ती है, वहीं बीएचयू में 12 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्लेटलेटस के लिए हो रही है।

बीएचयू अस्पताल स्थित ब्लड बैंक, मंडलीय अस्पताल के साथ ही आईएमए ब्लड बैंक पर तो देर रात तक लोग प्लेटलेटस लेने पहुंच रहे हैं। आईएमएस से हर दिन 200 यूनिट प्लेटलेटस दिया जा रहा है, जो सामान्य दिनों से दोगुना से अधिक है।

इस बीच छह अक्तूबर को बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती तेलियाबाग निवासी महिला सरोज और दस अक्तूबर को यहीं भर्ती एसएसपी के हेड पेशी यशवंत सिंह यादव और 13 अक्तूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भदोही में डॉक्टर अभय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 

डीएम करेंगे कार्यों की समीक्षा

Bhadohi CHC doctor death from dengue in BHU hospital
डीएम सुरेंद्र सिंह
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम सुरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पंचायत राज विभाग को अभियान चलाकर फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है इन विभागों की ओर से लगाए गए कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के कार्यों की हर दिन मॉनीटरिंग भी होगी।

इसमें शहरी क्षेत्र में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग जबकि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग-पंचायत राज विभाग को संयुक्त रूप से टीम बनाकर काम करते रहने का निर्देश दिया। डीएम ने ब्लॉक स्तर पर बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी को मानीटरिंग कर इसकी रिपोर्ट सीएमओ को देने का निर्देश दिया है।

प्रधानाचार्यों को भी स्कूलों में प्रार्थना के समय डेंगू, मलेरिया आदि संचारी रोग के कारण और बचाव के बारे में जागरूक करते रहने का निर्देश दिया है। संचारी रोग के रोकथाम में लगे कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed