फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beyond land, do not lift, but bring us kindly

परे भूमि नहिं उठत उठाए, बर करि कृपासिंधु उर लाए...

Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Beyond land, do not lift, but bring us kindly
वाराणसी में मंगलवार को लोहटिया स्थित अयोध्या भवन में श्री चित्रकूट रामलीला के भरत मिलाप कार्यक् - फोटो : CITY
वाराणसी। भरत जी पृथ्वी पर पड़े हैं। उठाए नहीं उठ रहे हैं। भगवान राम ने उन्हें जबरदस्ती उठाकर हृदय से लगा लिया। उनके सांवले शरीर के रोम-रोम खड़े हो गए। नवीन कमल के समान नयनों में प्रेम के आंसुओं की धार बह चली।
विज्ञापन

श्री चित्रकूट रामलीला समिति के अयोध्या भवन का नजारा मंगलवार की शाम को बदला-बदला रहा। अयोध्या भवन के आसपास के मकानों की छतों पर श्रद्धालु टकटकी लगाए प्रभु श्रीराम की लीला का वंदन कर रहे थे। नेमियों ने प्रभु की राह में फूल बिछाए और मिलन की नयनाभिराम झांकी को आंखों में संजोने के लिए टकटकी लगा ली। 477 साल पुरानी परंपरा के साक्षी बने नेमियों की आंखें चारों भाईयों के मिलन को देखकर सजल हो उठीं। शाम 4:40 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम ने भरत को अपने गले से लगाया तो चारों दिशाओं में जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। काशी वासियों ने प्रभु की इस लीला का साक्षी बनने का सौभाग्य हासिल किया। कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन की अनुमति से केवल सौ लोगों की अनुमति मिली थी। भरत मिलाप के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या भवन के दरवाजे खोल दिए गए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालुओं ने चारों स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्वरूपों की आरती पं. मुकुंद उपाध्याय ने उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed