फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Best Solid Waste Practices Award won Varanasi surpassing 100 cities to win title

Good News: वाराणसी को मिला बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रैक्टिसेस अवॉर्ड, 100 शहरों को पीछे छोड़ जीता खिताब

Fri, 26 Aug 2022 05:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 05:07 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसीदय क्षेत्र वाराणसी को एक और राष्ट्रीय सम्मान हासिल हुआ है। स्मार्ट सिटी के कचरा प्रबंधन में बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रैक्टिसेस का अवार्ड मिला है।

विज्ञापन
Best Solid Waste Practices Award won Varanasi surpassing 100 cities to win title
मुंबई में मिला वाराणसी स्मार्ट सिटी को अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी के कचरा प्रबंधन में बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रैक्टिसेस का अवार्ड वाराणसी को मिला है। स्मार्ट सिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सातवें स्मार्ट अर्बननेशन 2022 का अवॉर्ड शुक्रवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। स्मार्ट सिटी काउंसिल इंडिया के चेयरमैन प्रताप पडोडे ने यह अवार्ड वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन को दिया।

विज्ञापन


देश के 100 स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रक्टिसेस के अवार्ड के लिए चुना गया है। इसके पहले भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अपने कुशल प्रबंधन के लिए कई अवॉर्ड जीत चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहरों को खूबसूरत, साफ-सफाई सुविधायुक्त और जनता के लिए सुगम बनाने का प्रबंधन रंग ला रहा है और देश भर के 100 स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को चयनित किया गया।
विज्ञापन


वाराणसी ने इस कारण जीता अवार्ड
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन ने बताया कि अवार्ड और पुरस्कारों के पीछे अच्छी रणनीति और कुशल प्रबंधन है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए छह हजार से अधिक लोगों की टीम सुबह से ही कचरे को डोर टू डोर कलेक्शन करके प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाती है। इस पूरे प्रबंधन की निगरानी कमांड सेंटर से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर पर 130 बायोमैट्रिक डिवाइस से कर्मचारियों की हाजिरी ली जाती है व 20 कचरा घरों की 433 कैमरे से 174 जगहों पर भी नजर रखी जाती है। उन्होंने बताया कि 202 जीपीएस युक्त कूड़ा गाड़ियों को ट्रैक किया जाता है। 902 वॉल्यूम सेंसर और अन्य स्रोतों से शहर से उठने वाले कचरा की मात्रा का पता चलता है। जो करीब 700 टन रोजाना है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिला है यह अवॉर्ड
नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रणय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये जीत काशीवासियों की है। जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने बताया कि वाराणसी स्मार्ट सिटी को कचरा प्रबंधन के लिए बेस्ट सॉलिड वेस्ट प्रैक्टिसेस के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह सम्मान देश भर के 100 स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिला है।

कोराना काल में मिल चुका है कोविड इनोवेशन अवॉर्ड

इसके पहले भी वाराणसी स्मार्ट सिटी को कई अवॉर्ड और पुरस्कार मिल चुके हैं, जिसमे प्रमुख है कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए कोविड इनोवेशन अवॉर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed