{"_id":"67178402b281ceba0f087143","slug":"bengal-ganga-cruise-sets-off-on-its-journey-to-mirzapur-giving-impetus-to-water-transport-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मिर्जापुर के सफर पर रवाना हुआ बंगाल गंगा क्रूज, जल परिवहन को दे रहा धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मिर्जापुर के सफर पर रवाना हुआ बंगाल गंगा क्रूज, जल परिवहन को दे रहा धार
Tue, 22 Oct 2024 04:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:23 PM IST
सार
बंगाल गंगा क्रूज आज से मिर्जापुर के सफर पर रवाना हुआ । काशी से प्रयाग तक जल परिवहन को धार देने वाले इस क्रूज में फाइव स्टार क्लास की सुविधाएं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गंगा की धारा में सफर को नया रूप प्रदान करेगा। पहले दिन 20 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन
जल परिवहन को धार देता बंगाल गंगा क्रूज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी से जल परिवहन को धार देता बंगाल गंगा क्रूज आगे बढ़ा तो हर काई बस इसकी ओर देखता रह गया। काशी से मिर्जापुर के लिए बीस लोगों को लेकर क्रूज रवाना हुआ। बेहतरीन सुविधाओं का क्रूज जल परिवहन को नई तस्वीर प्रदान कर रहा है ।
विज्ञापन
आईडब्लूआई वाराणसी यूनिट के प्रभारी आर सी पांडेय ने कहा कि क्रूज संचालन के लिए चार प्रमुख घाटों पर जेट्टी लगाई जाएगी। काशी से प्रयाग तक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें पर्यटक सुविधा केंद्र और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
क्रूज के निदेशक राज सिंह ने बताया कि बंगाल गंगा प्रयागराज से कैथी मारकंडेय धाम के बीच चलेगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो बुकिंग ली जा रही है। पचास हजार के किराए में तीन दिन और दो रात का सफर कराएगा। इसका प्रयोग गंगा में बेहतरीन पांच सितारा होटल की सुविधा के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बंगाल गंगा क्रूज का संचालन वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज के अलावा गाजीपुर और बलिया तक करने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस क्रूज में पर्यटकों को अलग एहसास हो रहा है। क्रूज की सुविधा पर गौर करें तो इसमें कुल 20 कमरे हैं जिसमें 40 लोग रह पाएंगे। क्रूज के भीतर ही रेस्तरां की सुविधा भी है।
बताते चलें कि आने वाले दिनों में देव दीपावली का पर्व होगा इसके साथ की महाकुंभ का भी भव्य आयोजन प्रयाग में होना है। गंगा में परिवहन को बढ़ावा देने वाला क्रूज काशी और प्रयाग की दूरियों को कम करेगा इसके साथ ही धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।