फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Benefits of schemes to the eligible without delay: Ashutosh Tandon

बिना देरी पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ : आशुतोष टंडन

Sat, 26 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes to the eligible without delay: Ashutosh Tandon
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को पिंडरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने कहा कि बिना देरी और बगैर भ्रष्टाचार के पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। जनप्रतिनिधियों को लाभार्थियों और योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए। मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। वहीं, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया। गांवों में सैनिटाइजेशन कार्य करने के लिए स्प्रे मशीन के साथ 50 कर्मियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उनकी फसल की खरीद प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर समय से पूर्ण करा लिया जाए। किसानों को उनकी आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप खाद, बीज आदि की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय की चाबी केयरटेकर को दी। आंगनबाड़ी केंद्र में 3 महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे वैक्सीनेशन एवं चिकित्सा व्यवस्था देखी। लोगों से टीकाकरण में परेशानी के बारे में पूछा। इस मौके पर विधायक अवधेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मधुसुदन हुल्गी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
पुराने कार्यकर्ता का किया सम्मान
मंत्री ने पिंडरा विधानसभा के पुराने भाजपा कार्यकर्ता वंशनराण पाठक को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि 25 जून का दिन आते ही 45 साल पहले का वो दृश्य नजर आता है जब एकाएक विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसा जाने लगा। भाजपा के जो पुराने कार्यकर्ता है उन्हीं के बलिदान का फल है कि भाजपा की सरकार बहुमत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंत्री के हाथों लाभ पाने वाले
मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत नेहिया के मिठाई, परमशीला, श्रीदेवी, मंजू व विरेंदर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत ओदार के अरविंद यादव, बाड़ू प्रजापति, मेवा लाल, धर्मेंद्र। ग्राम पंचायत सहमलपुर की सुलेखा को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए। ग्राम पंचायत-सहमलपुर गायत्री देवी, सरोज देवी, मालती देवी, सरिता देवी एवं कलावती देवी को पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास भेंट की। पति की मृत्यु उपरांत लालती देवी, निर्मला देवी, मनरावती देवी, सीतापति देवी एवं जयमुरता देवी को निराश्रित महिला पेंशन तथा ग्राम पंचायत जगदीशपुर के ज्वाला प्रसाद सिंह, खाजा सेठ, प्यारी देवी, राजेंद्र प्रसाद पुखराज को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed