Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bees chase foreign tourists in Kashi injuring several escape by hiding in shops and ruins in sarnath

UP: काशी में विदेशी पर्यटकों को मधुमक्खियों ने दौड़ाया, कई घायल; दुकानों-खंडहर में घुसकर बचाई जान

Thu, 26 Feb 2026 05:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Feb 2026 05:53 PM IST
सार

UP News: वाराणसी के सारनाथ में विदेशी पर्यटकों को दाैड़ता देख सभी अचंभित रह गए। हर कोई उन्हें बचाने के लिए आगे आ गया। कुछ लोग दुकानों में घुसे तो कुछ खंडहरों में। जो लोग घायल हुए उनका प्राथमिक उपचार भी कराया गया।

विज्ञापन
Bees chase foreign tourists in Kashi injuring several escape by hiding in shops and ruins in sarnath
प्लास्टिक और कपड़ा से ढककर बचते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: भगवान बुद्ध के धर्मोपदेस्थली पर बृहस्पतिवार को आए पर्यटकों और सैलानियों को उस समय असुविधा का सामना करना पड़ा जब, जैन मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड लोगों को काटने लगा। 

विज्ञापन


मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे, जिससे लगभग चार घंटे तक सारनाथ के मूलगंध कुटी बिहार मंदिर, जैन मंदिर, पुरातत्विक खंडहर परिसर म्यूजियम तक पर्यटकों में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन


मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए जो कुछ मिल रहा था लोग उसी से अपने आप को ढक कर भाग रहे थे। कुछ लोगों को टिकट घर में बन करना पड़ा तो कुछ  पुरातत्विक परिसर में स्थित व्याख्यान कक्ष में शरण लिए। कुछ तो स्थानीय दुकानदारों के पास भाग कर खुद को महफूज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मची अफरातफरी

श्रीलंका के आए लगभग 45 पर्यटकों के दल में कई पर्यटक मधुमक्खियों का शिकार हो गए, जिन्हें स्थानीय दुकानदार राजू ने पास के एक क्लीनिक पर ले जाकर प्रथमिक उपचार करवाया।  भ्रमण के दौरान रूस से आए एक ग्रूप पर धमेख स्तूप के पास अचानक से मधुमखियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में स्वेतलाना, झान्या, व्लादिमीर एवं तान्या को मधुमखियों ने काट लिया। 

रूसी भाषा के गाइड जैनेंद्र राय ने तुरंत सभी पर्यटकों को खंडहर परिसर से दौड़ा कर बाहर निकाला। स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार के सहयोग से तिरपाल से ढक कर गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचने में मदद की। लगभग 20 से अधिक पर्यटक व स्थानीय लोग मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोग मधुमक्खियों से लोगों को बचाने के लिए तिरपाल प्लास्टिक से ढक रहे थे तो कुछ लोग पत्तियों को इकट्ठा कर धुंआ कर मधुमक्खियों को भागने के जुगत में लगे थे। अपराह्न एक बजे से शाम चार बजे तक पर्यटक मधुमक्खियों के डर से भागते फिरते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed