{"_id":"5811160e4f1c1bcf75bc45e3","slug":"be-ambassador-of-make-in-india-giriraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेक इन इंडिया के एंबेसडर बनिए’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेक इन इंडिया के एंबेसडर बनिए’
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेक इन इंडिया के एंबेसडर बनिए : गिरिराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत की बदौलत ‘मेक इन इंडिया’ का एंबेसडर बनें। कहा कि भारत का विज्ञान विश्व के सबसे प्राचीनतम ज्ञान में से एक है। यहां के ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति को अपने विकास का मॉडल बनाइए। यही मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा। बीएचयू में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं।
चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हुए कहा कि इसके जरिये ताकत दिखाएं। प्रधानमंत्री द्वारा बनारस में लांच नरेंद्र मोदी ऐप के जरिये विद्यार्थियों से सैनिकों के प्रति अपनी संवेदना और शुभकामनाएं भेजने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों से ताली भी बजवाई और कहा कि तालियों का शोर इतना हो कि ये हमारे वीर जवानों तक जाए। करीब आधे घंटे के भाषण में बच्चों को दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को बड़ा रखें। हमेशा सकारात्मक मनोवृत्ति रखें। पैकेज के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं।
विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डॉ. मंगला राय ने कहा कि ज्ञान और विज्ञान जब अपनी पराकाष्ठा पर हो तभी देश विकास कर सकता है। अपने अंदर के प्रकाश को पहचानिए। आपके पुरुषार्थ पर ही सफलता निर्भर है। सम्मानित अतिथि कांडला एनर्जी एंड केमिकल लिमिटेड गुजरात के एमडी संजय राय ने कहा कि जीवन की चुनौतियों को अवसरों में बदलेंगे, तभी सफलता मिलेगी। पांच दिवसीय कैंप की रिपोर्ट संयोजक प्रो. डीसी राय ने पेश की। अध्यक्षता वित्त अधिकारी डॉ. एमआर पाठक ने की। स्वागत छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ए वैशम्पायन ने किया।