फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   basketball player Varanasi daughter Prashanti singh got big responsibility she Will decide on appeal of players dope test in NADA panel

वाराणसी की बेटी प्रशांति को मिली बड़ी जिम्मेदारीः डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों की अपील पर देंगी फैसला, नाडा के पैनल में मनोनित

Sat, 11 Sep 2021 10:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 10:47 PM IST
सार

 पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सम्मान प्राप्त कर चुकीं प्रशांति ने बताया एक महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी के तौर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना काशी सहित पूरे देश के लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन
basketball player Varanasi daughter Prashanti singh got big responsibility she Will decide on  appeal of players dope test in NADA panel
बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की बेटी, बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के अपील पैनल में शामिल किया गया है। इसमें विधि विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक, डॉक्टरों के साथ स्पोर्ट्स मेंबर के रूप में डोप में फंसे खिलाड़ियों की अपील पर फैसला देंगी।

विज्ञापन

प्रशांति नाडा के अलावा अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईएससी) में देश की एक मात्र महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी के तौर पर सदस्य हैं। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, पहलवान योगेश्वर दत्त, दीपा मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ी सदस्य हैं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और सात एशियन बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड सम्मान प्राप्त कर चुकीं प्रशांति ने बताया एक महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी के तौर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना काशी सहित पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह सिस्टर्स के नाम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा दिखाने वाली वाराणसी की चार महिला बास्केटबॉल खिलाड़ी बहनों में प्रशांति तीसरे नंबर की हैं। उनकी बहन प्रतिमा सिंह की शादी क्रिकेटर ईशांत शर्मा से हुई है। जबकि छोटे भाई नेशनल फुटबॉलर हैं। 

पढ़ेंः किराएदार रखने से पहले देनी होगी थाने पर सूचना, ग्रामीण क्षेत्र में लागू हुई धारा 144

क्या है नाडा का अपील पैनल

जब कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट में फंसता है और उसे लगता है कि उसने गलती से ऐसा किया है तो वह अपील पैनल से न्याय गुहार लगाता है। इसकी सुनाई अपील पैनल करता है। इसमें पैनल विधि विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक, डॉक्टर और स्पोर्ट्स मेंबर खेल के स्तर और खिलाड़ी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार फैसला लिया जाता है। इसके बाद खिलाड़ी को या तो न्याय मिलती है या खिलाड़ी को किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। 

अर्जुन पुरस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी सम्मानित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान व अर्जुन पुरस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी को सम्मानित किया गया। महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री ने शशांक कुमार पांडेय ने कहा की शिक्षा के साथ युवा अब खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में युवाओं में बास्केटबॉल के खेल को खेलने की रुचि पैदा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed