फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Barriers will be installed on the border, monitoring will be done from city to village

सीमा पर लगेंगे बैरियर, शहर से गांव तक होगी निगहबानी

Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Barriers will be installed on the border, monitoring will be done from city to village
विधानसभा चुनाव के बाबत पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को आईजी रेंज सहित अन्य उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान चुनाव के बाबत शहर से लेकर गांव तक की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। गैर जनपदों से शहर में आने वाले बाहरी वाहनों की बैरियर प्वाइंट बनाकर चेकिंग और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही शहर से लेकर गांव तक कड़ी निगरानी रखने की योजना तैयार की गई। बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि नामांकन की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से पुलिस अधिकारियों संग चर्चा की गई। निर्देशित किया कि नामांकन स्थल पर फोर्स की तैनाती और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन पहले से कर लिया जाए। पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था, अंतर जनपदीय बैरियर के प्वाइंट और जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगने वाला पुलिस बल आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने वाले स्थानों का चिन्हिकरण सहित अन्य सुविधाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई करें। बैठक में आईजी रेंज के. सत्यनारायण, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, डीसीपी मुख्यालय अमित कुमार, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed