{"_id":"5851b0c94f1c1bc37b64a777","slug":"banks-also-explored-in-the-papers-the-other-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दूसरे दिन भी खंगाले गए कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दूसरे दिन भी खंगाले गए कागजात
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद बैंकों में हुई अनियमितताओं की जांच शुरू होने से हड़कंप मच गया है। सोमवार से वाराणसी और आसपास के इलाकों में डेरा डाल चुकी ईडी और आरबीआई की टीम ने बुधवार को एसबीआई की मुख्य शाखा, केनरा, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक सहित कुछ अन्य बैंकों की शाखाओं में करेंसी चेस्ट में रखे रुपयों, नगदी वितरण, बदले गए नोटों से जुड़े कागजातों की जांच की।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ ही करेंसी चेस्ट की सीसीटीवी फुटेज लिया। एसबीआई की मुख्य शाखा में ईडी की टीम ने मंगलवार को छापामारी भी की थी। बुधवार को टीम ने यहां चार घंटे तक जांच की।
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि 500-1000 के नोट बदलने, करेंसी चेस्ट के लिए मिलने वाले रुपयों और वहां से बैंकों को दिए जाने वाली रकम में गड़बड़ी हुई है। सूत्रों की माने तो जांच करने वाली टीम को आशंका है कि वाराणसी में नियमों की अनदेखी कर न केवल रुपये बदले गए बल्कि उसे खातों में भी जमा कराया गया है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के फैसले के बाद पहले पखवारे में कई बड़े अधिकारियों, कारोबारियों और रसूखदार लोगों ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों पुरान रुपये बदलवाए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अगर इस अवधि में बैंकों में जमा-निकासी, बदले गए नोट आदि के विवरण की सही तरीके से जांच हो जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। इस दौरान एसबीआई मुख्य शाखा में 90 लाख रुपये और एक अधिकारी की गिरफ्तारी की भी चर्चा रही। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। उधर आरबीआई की टीम ने पीएनबी के करेंसी चेष्ट को देखा।
नोटबंदी के बाद आनन-फानन में खातों में एक मुश्त पुराने नोट जमा करने वालों पर आयकर की नकेल कसने वाली है। विभाग ने आठ नवंबर के बाद से खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक जमा करने वालों के बारे मेें बैंकों से ब्योरा तलब किया है। इसके अलावा गाजीपुर में पिछले दिनों जनधन खाते में जमा किए गए 27 लाख रुपये को सीज कर दिया गया है। आयकर विभाग के अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि जहां-जहां विभाग को इनपुट मिल रहा है, वहां सर्वे के साथ ही जांच संबंधी अन्य कार्रवाई भी चल रही है। सर्वे के दौरान लगातार ज्वेलरी, मिठाई सहित अन्य बड़े कारोबारियों के ठिकानों की जांच चल रही है। मामला पकड़ने के बाद उनकी ओर से अतिरिक्त आय की घोषणा भी की जा रही है। बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स कार्यालय की एक शाखा खोली जाएगी।