फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bank manager hanged in azamgarh after family dispute

बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से फोन पर हुआ था विवाद

Mon, 18 Sep 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
bank manager hanged in azamgarh after family dispute
फंदे पर झूलकर बैंक मैनेजर ने दी जान - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले के सइदवारा में बैंक आफ इंडिया में कार्यरत बैंक मैनेजर पटना निवासी मनीष कुमार पांडेय ने अपने कमरे पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना शनिवार रात की है। मृतक की पत्नी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वाराणसी ब्रांच में कार्यरत है।
विज्ञापन


मृतक सिधारी थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव में किराये के मकान में रहता था।  मृतक के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बहू पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।  पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मोबाइल  की कॉल डिटेल के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तब हुई, जब मैनेजर की पत्नी शनिवार की देर रात साढ़े 12 बजे उसके आवास पर पहुंची।   पटना (बिहार) के राजेंद्रनगर कॉलोनी निवासी मनीष कुमार पांडेय (35) पुत्र श्रवण कुमार बैंक आफ इंडिया सइदवारा बाजार के मैनेजर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मनीष की पत्नी प्रियंका सुमन बैंक ऑफ महाराष्ट्र वाराणसी शाखा में काम करती है। प्रियंका छुट्टी होने पर आजमगढ़ आया जाया करती थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा तीन साल का जबकि बेटी एक साल की। दोनों बच्चे अपने ननिहाल में रहते हैं। 

बेटे के जन्मदिन मनाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा

bank manager hanged in azamgarh after family dispute
hanged
बताया जा रहा है कि मनीष के बेटे का 15 सितंबर को जन्मदिन था। प्रियंका चाहती थी कि मनीष बेटे का जन्मदिन मनाने उसके मायके चले। जबकि मनीष अपनी बीमार भाभी को देखने जाना चाहता था। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

शनिवार को मनीष अपने कमरे पर थे। रात करीब बाहर बजे उनकी पत्नी प्रियंका वाराणसी से आजमगढ़ पहुंची और नरौली टैक्सी स्टैंड से मनीष को फोन किया। मनीष ने कहा उसे पास बाइक नहीं है। इसलिए ऑटो से घर आ जाए।

प्रियंका किसी तरह कमरे पर पहुंची और गेट खोलने के लिए मनीष को फोन किया। काफी प्रयास के बाद भी मनीष का फोन नहीं उठा तो मकान मालिक को जगाया। मकान मालिक के धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। मनीष पंखे के सहारे लटक रहा था।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह पहुंचीं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि मनीष के पिता श्रवण कुमार ने अपनी बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हालांकि रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दोनों के कॉल डिटेल खंगालने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed