{"_id":"5b07e9fc4f1c1bf16e8b481a","slug":"bank-fraud-busted-in-varanasi-a-person-take-loan-from-two-banks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामने आया फर्जीवाड़ाः एक व्यक्ति-एक जमीन, दो बैंकों ने कर्ज दे दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आया फर्जीवाड़ाः एक व्यक्ति-एक जमीन, दो बैंकों ने कर्ज दे दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 25 May 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज कुछ रुपयों के कमीशन के लिए एक व्यक्ति को एक ही जमीन पर दो बैंकों ने लोन दे दिया। वाराणसी के हाथी बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और दिनदासपुर स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा से कर्ज लुटाया जा रहा है।
कमीशन के लिए एक ही व्यक्ति को एक ही जमीन पर दोनों बैंकों ने कर्ज दे दिया। जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी नंदलाल पाठक ने दिनदासपुर स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा से 30 नवंबर, 17 को 1. 36 लाख रुपये का कृषि कर्ज लिया था।
इसमें से 99 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पाठक ने हाथी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 15 फरवरी, 18 को चार लाख रुपये का होम लोन ले लिया। इसमें से प्रथम किस्त के तौर पर एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
घर नहीं बनवाने पर शेष धनराशि रोक दी गई है। दोनों बैंकों में कर्ज लेने के लिए एक ही जमीन के कागजात जमा किए गए परंतु सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी बैंक द्वारा भूमि को बंधक नहीं करवाया गया।

पत्नी ने खोली फर्जीवाड़े की पोल
इसका खुलासा कर्ज लेने वाले नंदलाल की पत्नी कविता देवी ने किया है। उन्होंने दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। खुद को फंसता देख कार्पोरेशन बैंक के शाखा प्रबंधक ने पत्रावली बंद कर कर्ज की वसूली का आदेश दे दिया है।
शाखा प्रबंधक अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि बगैर मेरे नोड्यूज के ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को कर्ज स्वीकृत नहीं करना चाहिए था। बताया, भूमि बंधक रखने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रपत्र भेजे गए थे।
वहीं ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक छविनाथ राम का कहना है कि कार्पोरेशन बैंक ने कर्ज लेने वाले की भूमि को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बंधक नहीं करवाई गई। इसीलिए उनके यहां से होम लोन दे दिया गया।
राजातालाब एसडीएम अंजनी कुमार सिंह बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी।