फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bank employees will also do election duty, work may be affected

बैंक कर्मी भी करेंगे चुनाव ड्यूटी, कामकाज हो सकता है प्रभावित

Wed, 16 Feb 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bank employees will also do election duty, work may be affected
विधानसभा चुनाव में अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह बैंक कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। कुछ को अभी से ही अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं, तो अधिकांश कर्मचारियों को मतदान के समय लगाया जाएगा। ऐसे में वर्तमान समय में तो कम, लेकिन मतदान के समय कर्मचारियों की कमी से बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी और निजी मिलाकर करीब 20 से 22 बैंक हैं। 12 सरकारी जबकि करीब 10 निजी बैंक हैं। सभी बैंकों को मिलाकर करीब 400 से 500 शाखाएं जिले में हैं। करीब चार हजार कर्मचारी अलग-अलग पदों पर हैं। वाराणसी में सात मार्च को मतदान है, ऐसे में जानकारी के मुताबिक, जिले में करीब 90 प्रतिशत से अधिक ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। कुछ शाखाएं तो ऐसी हैं, जहां ड्यूटी लगने के बाद दो से तीन कर्मचारी ही बैंक में रह जाएंगे। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन वाराणसी शाखा के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि सभी बैंक कर्मचारी पूरी तन्मयता से चुनाव कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि ग्राहकों को बैंक की सेवाओं का पूरा लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed