Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladesh Violence Anger in Varanasi Protests against atrocities on Hindus effigy burned

Bangladesh Violence: काशी में नाराजगी...हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sun, 28 Dec 2025 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:08 PM IST
सार

गुरुधाम चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ता बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस के रूप में चेतमणि चौराहे तक पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विज्ञापन
Bangladesh Violence Anger in Varanasi Protests against atrocities on Hindus effigy burned
प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल काशी की ओर से गुरुधाम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के तख्ता पलट के बाद से वहां हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। परिषद ने दावा किया कि बीते महीनों में ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मंदिरों को नुकसान, घरों में आगजनी, लूटपाट और जानमाल की हानि की खबरें शामिल हैं। उनका कहना है कि इन घटनाओं से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
Trending Videos

जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी तत्वों द्वारा धार्मिक पहचान के आधार पर हिंसा की जा रही है और प्रशासन हालात पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय शांति और भारत की सुरक्षा पर भी इसके दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल काशी ने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाए, वहां शांति बहाल कराने के लिए ठोस पहल करे और पीड़ित समुदाय के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed