फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bangladesh PM's effigy burnt, protested

बांग्लादेश की पीएम का फूंका पुतला, जताया विरोध

Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh PM's effigy burnt, protested
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर में साधुओं की हत्या के विरोध में बुधवार को गोदौलिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस तरह की हरकतें नहीं रुकीं तो विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश कूच करने को बाध्य होगा। महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में मूर्तियां तोड़ी गईं और हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। हिंदुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। बजरंग दल काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान, केरल, जम्मू कश्मीर में आज हिंदू असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान काशी महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महानगर मंत्री राजन गुप्ता, बजरंगदल काशी संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र, प्रिंस, राजन, विजय जायसवाल ,कृपा तिवारी, पवन पाठक, सुधीर तिवारी दिलीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed