फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarasi mangos langda and chausa export to dubai

दुबई के शेख लेंगे बनारस के आमों का मजा, एक टन रवाना होगा लंगड़ा और चौसा

Thu, 01 Jul 2021 07:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jul 2021 07:29 PM IST
सार

पिछले साल भी वाराणसी से आम दुबई के लिए रवाना हुआ था। इस साल भी आम रवाना होगा। एपीडी किसानों से एक हजार से 1200 किलो चौसा और लंगड़ा आम की तोड़ाई करा रहा है।

विज्ञापन
Banarasi mangos langda and chausa export to dubai
आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के आम का स्वाद एक बार दुबई के शेख फिर से चखेंगे। गुरुवार की शाम को एक टन लंगड़ा और चौसा आम की पहली खेप कार्गो फ्लाइट से रवाना की जाएगी। पिछले साल भी बनारस के आमों को दुबई भेजा गया था, जिसका फायदा किसानों और सरकार की आय पर हुआ। सरकार ने इस बार भी यह कदम फिर से उठाया है।

विज्ञापन


साल की पहले खेप के तौर पर आराजीलाइन ब्लॉक के भीखारीपुर गांव के दो से तीन किसानों के बगीचे से लंगड़ा और चौसा आम की तोड़ाई की जा रही है। जिसे शाम को वातानुकूलित ट्रक से पहले लखनऊ पैकिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां से हवाई मार्ग के माध्यम से आम दुबई जाएगा।
विज्ञापन


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के महाप्रबंधक डॉ सीबी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के बाद साल की पहली आम की खेप बनारस से गुरुवार को दुबई के लिए रवाना होगा। जिसमें पिछले साल के लाभार्थी किसान शार्दुल विक्रम और उनके एफपीओ के अन्य किसान के सहयोग से एक हजार से 1200 किलो चौसा और लंगड़ा आम की तोड़ाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed