फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras to Bihar distance will be reduced after completion of ring road from Sandha to Launda Jhansi by June

सफर होगा आसान: जून तक पूरा हो जाएगा संदहा से लौंदा झांसी तक काम, बनारस से बिहार की कम हो जाएगी दूरी

Thu, 23 Jan 2025 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 23 Jan 2025 12:38 PM IST
सार

सदंहा से गंगा पार चंदौली के लौंदा झांसी तक का काम जून तक पूरा हो जाएगा।निर्माणाधीन रिंग रोड का तीसरे फेज में काम चल रहा है। ऐसे में इसकी एक लेन फरवरी तक पूरी होगी।

विज्ञापन
Banaras to Bihar distance will be reduced after completion of ring road from Sandha to Launda Jhansi by June
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाराणसी जिले में राजातालाब से हरहुआ होते हुए चिरईगांव के सदंहा से गंगा पार चंदौली के लौंदा झांसी तक करीब 58 किमी लंबा निर्माणाधीन रिंग रोड की एक लेन का काम फरवरी में पूरा हो जाएगा। तीसरे फेज में चल रहा इसकी दूसरी लेन का काम भी जून तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इससे सीधे तीन राज्य और चार नेशनल हाईवे जुड़ जाएंगे। इससे बिहार और बनारस की दूरी भी कम हो जाएगी। 

विज्ञापन


गया जाने वालों का रास्ता और आसान हो जाएगा। वहीं चंदौली के लौंदा झांसी में नेशनल हाईवे में मिलने वाले रिंग रोड से चंदौली के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से आने वाले वाहन भी इस रिंग रोड के जरिये शहर में बिना प्रवेश किए आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, गाजीपुर के लिए आएंगे-जाएंगे। 
विज्ञापन


बिहार, कोलकाता, झारखंड जाने वाले वाहन अभी विश्वसुंदरी पुल से जा रहे है। काम पूरा होने के चंदौली के पंचफेड़वा से होकर सीधे निकल जाएंगे। पंचफेड़वा से तीनों जगह से जा सकेंगे। इससे करीब डेढ़ घंटे की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

36 करोड़ से होंगे सात विकास कार्य

वीडीए की अवस्थापना निधि के 36 करोड़ रुपये से शहर में सात विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही सड़क, सीवर और लाइट संबंधी समस्याओं का भी समाधान होगा। कार्यों को लेकर वीडीए को अवस्थापना निधि समिति से अनुमति मिल चुकी है।

इस अवस्थापना निधि से शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस को संसाधन दिए जाएंगे। वीडीए सीमा के 20 गांव में मिनी हॉट के तहत 5-5 दुकानों का निर्माण होगा। दुकानों के सामने इंटरलॉकिंग का प्लेटफॉर्म बनेगा। नटिनियादाई मंदिर से रिंगरोड तक जलजमाव का निस्तारण होगा। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाने के कार्य को गति मिलेगी।

शिवपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। विभिन्न चौराहों पर स्कल्पचर, लैंडस्कैपिंग, फाउंटेन आदि के कार्य होंगे। कई पार्कों में जिम और प्ले इक्यूप्मेंट लगाए जाएंगे। चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने मातहतों को अवस्थापना निधि के कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed