फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras team champion in state level karate competition

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बनारस की टीम चैंपियन

Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Banaras team champion in state level karate competition
दिवंगत आलोक तिवारी की स्मृति में छठवीं ऑल यूपी ओपन कराटे प्रतियोगिता की मेजबान टीम वाराणसी ने 36 स्वर्ण के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि 18 स्वर्ण पदकों के साथ भदोही उपविजेता बनी। जौनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट और वाराणसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्या मंदिर में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 17 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय राय ने किया। अकादमी के संरक्षक डॉ. कृपाशंकर श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा, समाज सेवी डीएम सिंह गहरवार ने खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल के दौरान ज्योति, निधिराज, माया, शशिशेखर, जयपाल, महेश आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed