फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Sporting led in the first half; BHU Kids Care emerged as champions after scoring two goals in the final three minutes of the match.

Varanasi News: पहले हाफ में बनारस स्पोर्टिंग रही आगे, मैच समाप्ति के 3 मिनट पहले दो गोल कर बीएचयू किड्स केयर चैंपियन

Mon, 22 Jun 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Banaras Sporting led in the first half; BHU Kids Care emerged as champions after scoring two goals in the final three minutes of the match.
बनारस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेली जा रही मोहम्मद शाहिद स्मृति ओपन 9-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बेनियाबाग स्थित मैदान पर संपन्न हुआ। बनारस स्पोर्टिंग को 1-0 की बढ़त मिलने के बाद भी मैच समाप्ति के तीन मिनट पहले बीएचयू किड्स केयर ने दो गोल कर 2-1 से मुकाबला जीत ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बनारस स्पोर्टिंग के कप्तान ने टॉस जीतकर बॉल हिट करने का फैसला लिया और बीएचयू किड्स केयर ने मैदान के साइड का चुनाव किया। पहले हाफ के 13वें मिनट में मैच का पहला गोल हुआ। फॉर्वर्ड खिलाड़ी मो. अजहर ने डी एरिया में किड्स केयर की रक्षा पंक्ति में खड़े दो खिलाड़ियों को चकमा देते हुए गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल की बढ़त के बाद बनारस स्पोर्टिंग की टीम ने विरोधी टीम के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में बीएचयू किड्स केयर के नीतेश और राहुल ने 57वें और 59वें मिनट में लगातार दो गोल कर किड्स केयर को चैंपियन बना दिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए बनारस किड्स केयर के गोलकीपर सत्यम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष और मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन आयोजन सचिव नूर आलम, धन्यवाद ज्ञापन अनीष आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






15 टीमों ने खेले 11 मैच
नॉकआउट आधार पर हुई इस इस प्रतियोगिता में वाराणसी की 14 और प्रयागराज की एक टीम ने हिस्सा लिया। 12 से 21 जून तक खेली गई इस प्रतियोगिता में 15 टीमों के बीच कुल 11 मैच खेला गया। इसमें बनारस स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने लाल रंग की पारंपरिक पोशाक में हिस्सा लिया।





नंबर गेम
15 फुटबॉल टीमों के बीच हुआ मुकाबला
16 मैच ऑफिशियल ने कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed