फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras' dominance in five competitions

Varanasi News: पांच प्रतियोगिताओं में बनारस का दबदबा

Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Banaras' dominance in five competitions
युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से मंडलस्तरीय युवा उत्सव में बुधवार को मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में कई प्रतियोगिताएं हुई। चार जिलों से आए विद्यार्थियों ने लोकगीतों व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। लोकगीत समूह में वाराणसी प्रथम, लोकगीत एकल में चंदौली की प्रतिभा मिश्रा और लोकनृत्य समूह में जौनपुर प्रथम, लाेकनृत्य एकल में वाराणसी की रियांशी केशरी प्रथम स्थान पर रहीं। भाषण में वाराणसी के रतिकेश पूर्णाेदय प्रथम, चंदौली के विनोद विश्वकर्मा द्वितीय व जौनपुर के शुभम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में वाराणसी की गौरी प्रजापति प्रथम, जौनपुर की अवंतिका अग्रहरि द्वितीय व चंदौली के नियामत अली तीसरे स्थान पर रहे। फोटोग्राफी में वाराणसी के नौशीन अहमदी प्रथम, जौनपुर के साकिब कमर द्वितीय और चंदौली की सानिया बानो तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर बनाने में वाराणसी की साधना चौहान प्रथम, चंदौली की श्रद्धा सिंह मौर्य द्वितीय और जौनुपर के अभिषेक बिंद तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय निरीक्षक अवधकिशोर सिंह, युवा कल्याण के उप निदेशक मनोज कुमार और भाजपा नेता गौरव सिंह ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कार किया। विजेता दिसंबर में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी सिंह, भाजपा नेता राणा प्रताप चौहान, प्रधानाचार्य निशा यादव, विवेक सिंह कुंजन सिंह, कमलेश चन्द, नेहा सिंह, डॉ. रजनी द्विवेदी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed