फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Creators Cricket League concludes at Dalmias Rohania Bhojubir Blasters won trophy

UP: बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग का समापन, रॉकी के 23 रन और 3 विकेट की बदौलत भोजूबीर ब्लास्टर्स ने जीती ट्रॉफी

Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

Varanasi News: डालिम्स रोहनिया में 10 दिवसीय बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग का समापन हो गया। इसमें रॉकी के 23 रन और 3 विकेट की बदौलत भोजूबीर ब्लास्टर्स ने ट्रॉफी जीत लिया। 

विज्ञापन
Banaras Creators Cricket League concludes at Dalmias Rohania Bhojubir Blasters won trophy
90 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया डालिम्स सनबीम के मैदान पर बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीसएल) का पहला सीजन बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। फाइनल में भोजूबीर ब्लास्टर्स ने सारनाथ स्पार्टंस को 29 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 11 दिवसीय प्रतियोगिता 25 मई से 5 जून तक चली। इसमें छह टीमों के 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लीग चरण में दोनों टीमें एक-दूसरे को एक-एक बार हरा चुकी थीं, लेकिन फाइनल में भोजूबीर ने बाजी मारी।

विज्ञापन


टॉस जीतकर भोजूबीर ब्लास्टर्स ने बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को पहला झटका छह रन पर सुधीर के रूप में लगा। पहले ओवर की तीसरी गेंद को पुल करने के चक्कर में आउट हो गए। कप्तान शुभम कपसेठी और विश्वजीत ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों खिलाड़ी जल्द ही आउट हो गए। आशीष रॉकी और अमित की साझेदारी ने टीम को 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 83 रन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारनाथ स्पार्टंस ने तूफानी शुरुआत की। पहले ओवर में ही 19 रन बना दिए। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। सुधीर की सीधी आती गेंद की ऊंचाई समझने में विफल अमित क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते गए। पूरी टीम आठ ओवर तीन गेंद पर 54 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का खिताब आशीष रॉकी को 15 गेंद में 36 रन और 3 विकेट लेने पर दिया गया। मुख्य अतिथि डॉलिम्स सनबीम के सहायक निदेशक माहिर मधोक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सौरभ यादव ने किया। इस मौके पर सूर्यभान सिंह, सिद्धार्थ, हर्ष आदि मौजूद रहे।

खेल में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीत पर घमंड नहीं करना चाहिए। खेल में अपना सर्वोत्तम देना कुशल खिलाड़ी के लक्षण हैं। -माहिर मधोक डालिम्स सनबीम के सहायक निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed