फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras becomes UP hottest city Mercury hits 42 hot winds blow at 15 km/h check latest updates

यूपी का सबसे गर्म शहर हुआ बनारस: 42.2 डिग्री रहा पारा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं; जानें अपडेट

Sat, 06 Jun 2026 06:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 06:21 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। घाटों पर दोपहर में सन्नाटा छाया रहा। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक लू चलने और तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Banaras becomes UP hottest city Mercury hits 42 hot winds blow at 15 km/h check latest updates
धूप में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: भीषण गर्मी की चपेट में आए काशी में शुक्रवार को तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रदेश में वाराणसी सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जबकि सबसे गर्म रातों में भी काशी दूसरे स्थान पर रहा। दिनभर चलने वाली तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में और वृद्धि तथा लू चलने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। दिनभर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


गर्मी का असर घाटों पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय जहां घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की चहल-पहल रही, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही घाटों पर सन्नाटा पसर गया। धूप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग खुले स्थानों पर रुकने से बचते नजर आए। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में भी लोग पेड़ों की छांव तलाशते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप से बचने के लिए लोगों ने छाते, दुपट्टे और गमछे का सहारा लिया। दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। ठंडे पेय पदार्थों और शरबत की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू क्षेत्र के आसपास सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं की स्थिति बनी हुई है। हालांकि फिलहाल किसी विशेष बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed