फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baloch leader request to pm modi for freedom of balochistan

पोते के साथ बनारस पहुंचे बलूच नेता की फरियाद, हमें बचाए मोदी सरकार

Fri, 09 Feb 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Feb 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
baloch leader request to pm modi for freedom of balochistan
मामा कदीर बलोच - फोटो : अमर उजाला
बलूचिस्तान के वॉयस फॉर बलोच मिसिंग परसंस के वाइस चेयरमैन मामा कदीर बलोच अपने पोते के संग बुधवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मामा कदीर बलोच  ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के नागरिकों पर बेइंतहा जुल्म ढा रहा है।
विज्ञापन


अपने हक की मांग करने वालों के शरीर को ड्रिलिंग मशीन से छेद दिया जाता है। इस कारण अब तक  45 हजार लोग लापता हो चुके हैं। 17 साल में 10 हजार लाशें मिल चुकी हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी बलोच के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मामा कदीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूचिस्तान की जनता के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ सहयोग और समर्थन की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के अन्याय के खिलाफ दुनिया के कई देशों ने आवाज उठाई है। इसमें वह भारत की मजबूत भागीदारी चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया, उनके बेटे जलील रेकी बलोच को 13 फरवरी, 2009 में पाक की खुफिया एजेंसी ने घर से अगवा कर लिया था। 2011 में उसकी हत्या कर लाश को मंद मकरांत प्रांत में हेलीकाप्टर से फेंक दिया गया था। 

पोते के दिल में छेद का इलाज कराने भारत आए

baloch leader request to pm modi for freedom of balochistan
मामा कदीर बलोच - फोटो : अमर उजाला
मामा कदीर बलोच  ने बताया कि उनके बेटे जलील रेकी बलोच को 13 फरवरी, 2009 में पाक की खुफिया एजेंसी ने घर से अगवा कर लिया था। 2011 में उसकी हत्या कर लाश को मंद मकरांत प्रांत में हेलीकाप्टर से फेंक दिया गया था।  

2004 में पाक के गृहमंत्री आफताब शेरपावों ने कबूल किया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना ने बलोची लोगों को अगवा किया था। दावा किया, बलोच समुदाय पर अत्याचार के दस्तावेजों को संयुक्त राष्ट्र संघ का मानवाधिकार आयोग भी मानता है लेकिन पाक एजेंसियां इसे खारिज करती हैं। 

मामा कदीर बलोच ने कहा कि बेटे जलील रेकी बलोच के बेटे (पौत्र) ब्यूरघ रेकी बलोच के दिल में पैदाइशी छेद था। उसका इलाज कराने आए थे। नोएडा के एक अस्पताल में इसका सफल ऑपरेशन हो गया है।

मंगलवार की रात वह स्वामी जितेंद्रानंद से मुलाकात के लिए वाराणसी आए हैं। दो दिन वह यहां के मुसलमानों से मिलकर उन्हें पाकिस्तान की हरकतों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed