{"_id":"5d4434d98ebc3e6cd3276d8b","slug":"ballia-mla-umashankar-singh-bank-account-seize-in-illegal-mining-in-sonbhdra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक उमाशंकर सिंह के बैंक खाते सीज, अवैध खनन में नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया था बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक उमाशंकर सिंह के बैंक खाते सीज, अवैध खनन में नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया था बकाया
Fri, 02 Aug 2019 06:34 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनभद्र में खनिज देयों के करीब एक करोड़ 67 लाख रुपये के बकायेदार बलिया के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बकाए की राशि जमा न करने पर प्रशासन ने बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज में दो खाते को सीज करा दिया है।
विज्ञापन
खान अधिकारी केके राय ने बताया कि उमाशंकर सिंह की बिल्ली-मारकुंडी में छात्र-शक्ति के नाम से खनन पट्टा है। कई माह पूर्व उनके खनन पट्टे की जांच हुई थी तो पता चला कि स्वीकृत लीज से बढ़कर खनन हुआ है।
विज्ञापन
इस पर टीम ने जांच पड़ताल कर खदान मालिक पर 1 करोड़ 67 लाख 74 हजार 717 रुपये खनिज देय निर्धारित किया। पट्टे धारक को देय की धनराशि जमा कराने संबंधी पत्र भेजा गया। मार्च माह में तहसील प्रशासन ने पट्टेधारक को नोटिस भेजा। लेकिन नोटिस के जवाब में बकाया धनराशि जमा नहीं की गई।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक को पत्र भेजकर उमाशंकर सिंह के खाते के बारे में जानकारी मांगी मगर वहां से सूचना नहीं मिलने पर एसडीएम यमुनाधर चौहान एवं तहसीलदार विकास पांडेय गुरुवार को बैंक पहुंचे।
तहसीलदार विकास पांडेय ने कहा कि बकाया खनिज देय को जमा करने के लिए विधायक उमाशंकर सिंह को नोटिस भेजी गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा राबर्ट्सगंज में उमाशंकर सिंह के दो खाते थे उन्हें सीज करा दिया गया है। अब उनके चल संपत्ति के बारे में पता लगाकर उसे कुर्क करने की तैयारी की जा रही है।