फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia hindu yuva vahini members protest at church

बलिया में हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने ईशा मसीह प्रार्थना सभा को घेरा, धर्म परिवर्तन का आरोप

Mon, 26 Jun 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 26 Jun 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
ballia hindu yuva vahini members protest at church
बलिया एसपी सुजाता सिंह - फोटो : अमर उजाला
 हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बलिया ‌जिले के बैरिया स्थित एक निजी कटरा में चल रहे ईशा मसीह प्रार्थना सभा को घेर लिया और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा स्थल के बाहर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बैरिया चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करते हुए मौके से संचालिका समेत तीन लोगों को थाने ले गए। उधर, इसकी सूचना मिलते ही बलिया, गोरखपुर चर्च के सदस्य भी थाने पहुंच गए। हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बै‌र‌िया  स्थित कस्बा में काफी दिनों से प्रत्येक रविवार को एक कटरे में ईशा मसीह प्रार्थना सभा का आयोजन होता चला आ रहा है। प्रार्थना सभा शुरू होते ही हिंयुवा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए स्थल का घेराव कर दिया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बैरिया चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराते हुए संचालिका सुनीता देवी, शिवजी यादव, विजय आदि को थाने पर ले गए। इसके बाद घेराव करने वाले कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंचे।

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने गरीब और अशिक्षित लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

थाने में संस्था की संचालिका सुनीता देवी ने स्वीकार किया कि यहां कई लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार किए हैं। कहा कि सभी ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म स्वीकार किया है। उधर, सूचना पाकर बलिया चर्च के फादर आंध्र प्रदेश निवासी पोल के साथ सदस्य टीसी मोहन और झांसी निवासी राहुल, साथ गोरखपुर चर्च के सदस्य सेमसन, केरला निवासी चर्च सदस्य आदि कई लोग बैरिया थाने पर पहुंच गए।


बैरिया के कोतवाल अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वह फिलहाल सिकंदरपुर के महावीरी झंडा ड्यूटी पर हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद थाने पहुंचकर मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed